भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब फिरोजपुर में स्कूल के मैदान में मिला बम

753 0

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव जोधपुर के नजदीक नवनिर्मित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट (कन्या) स्कूल के मैदान में शुक्रवार को डेढ़ फुट लंबा बम मिला है। बम की सूचना मिलते ही स्कूल में मौजूद विद्यार्थियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बम के आसपास मिट्टी से भरे बैग लगा दिए हैं ताकि विस्फोट होने पर कोई नुकसान न पहुंचे।

बम को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ता बुलाया है। उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई से दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं की कक्षाएं लगना शुरू हुई हैं। शुक्रवार स्कूल में तकरीबन डेढ़ सौ विद्यार्थी मौजूद थे, जबकि उक्त कक्षाओं में लगभग 300 विद्यार्थी हैं।

स्कूल की प्रिंसिपल रूबीना चोपड़ा ने बताया कि ममदोट-फिरोजपुर रोड पर स्कूल की नई इमारत बनी है। यहां पर रेड क्रास की तरफ से पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं।

गड्ढे खोदने के दौरान मिट्टी में दबा बम मिला है। मजदूर ने इस संबंध में स्कूल स्टाफ को सूचित किया। थाना ममदोट पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बम के आसपास मिट्टी से भरे बैग लगाए हैं। दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं के शुक्रवार को लगभग डेढ़ सौ विद्यार्थी थे, वैसे उक्त कक्षाओं में तीन सौ विद्यार्थी हैं।

सरकार का दावा- इकोनॉमी पर असर नहीं डालेगी तीसरी लहर, स्वामी बोले- अगर हुआ तो इस्तीफा देंगे?

उधर, मौके पर पहुंचे थाना ममदोट के एडिशनल एसएचओ हरबंस सिंह ने बताया कि बम के आसपास मिट्टी से भरे बैग लगा दिए हैं। इस संबंध में बम निरोधक दस्ते को सूचित कर दिया है। जब तक बम निरोधक दस्ता नहीं पहुंचता तब तक बम की देखरेख पुलिस कर रही है। सिंह ने बताया कि ममदोट क्षेत्र भारत-पाक की सरहद से जुड़ा है। बम की लंबाई लगभग डेढ़ फुट है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी बोले—तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को समान अधिकार समझ नहीं आते

Posted by - March 15, 2026 0
गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण रहा। धामी सरकार के चार वर्ष…
सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
होली के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलों को सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।गोसाईंगंज संवाददाता के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में होली दिन दो अलग अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में रिटायर्ड टीचर समेत दो की मौत हो गई और युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। UP कांग्रेस में शिव पाण़्डेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी जानकारी के मुताबिक सोमवार को शहीद पथ से जीडी गोयनका मोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें बाइक चला रहे युवक यक्ष मिश्रा (21) की मौके पर मौत हो गई।इंस्पेक्टर सुशान्त गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक  मूल रूप से कन्नौज निवासी विपिन मिश्रा ग्वारी विकासखण्ड, गोमतीनगर में किराए पर अपने परिवार के साथ रहते है। उनका बेटा यक्ष मिश्रा उर्फ लकी पीजीआई की तरफ जा रहा था, तभी अंसल के पास मोड़ पर अचानक बाइक फिसल जाने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।  किसान आंदोलन के चलते नोएडा-दिल्ली के रास्ते ब्लॉक, सुप्रीम…
Rajini kanth

सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Posted by - April 1, 2021 0
नई दिल्ली । सुपरस्टार रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता…

पीएम मोदी ने देश को समर्पित की 7 नई रक्षा कंपनियां, कहा- भारत की सैन्य ताकत का बनेंगी आधार

Posted by - October 15, 2021 0
नई दिल्ली। विजयदशमी के मौके पीएम नरेंद्र मोदी ने आज नई सात सरकारी रक्षा कंपनियां राष्ट्र को समर्पित की। रक्षा…