कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, बोलें- हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा हूं

652 0

कर्नाटक के सीएम बी.एस. येदियुरप्पा के इस्तीफे के अटकलों के बीच सोमवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आज ही कर्नाटक की बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हुए हैं, अब सवाल ये है कि आगे भाजपा कर्नाटक की कमान किसे सौंपती है। अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए बीएस. येदियुरप्पा ने कहा- उन्हें कर्नाटक के लोगों के लिए काफी काम करना है।

उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को मेहनत के साथ काम करना चाहिए, येदियुरप्पा ने कहा- वह हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरे हैं। बता दें कि इस्तीफे की बात पर लिंगायत समुदाय के मठाधीशों ने कहा था कि येदियुरप्पा हटे तो भाजपा को कष्ट भोगना पड़ेगा।अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें कर्नाटक के लोगों के लिए बहुत काम करना है. हम सभी को मेहनत के साथ कार्य करना चाहिए. येदियुरप्पा ने कहा कि वह हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरे हैं।

सोमवार को कर्नाटक में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है, बीएस. येदियुरप्पा भी सुबह से विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं. बता दें कि कर्नाटक की सियासत को लेकर लंबे समय से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हाल ही में बीएस. येदियुरप्पा ने नई दिल्ली आकर पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।  तभी ये बात कही जा रही थी कि अब येदियुरप्पा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

आलाकमान चाहता है येदियुरप्पा का इस्तीफा, लिंगायत मठीधीशों ने कहा- हटाया तो खत्म हो जाएगी भाजपा

जब से बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के कयास लगने लगे थे, तभी से लिंगायत समुदाय के लोगों का येदियुरप्पा से मुलाकात का सिलसिला जारी था।  ऐसे में इन मुलाकातों को केंद्रीय नेतृत्व को दिए जा रहे एक संदेश के रूप में देखा जा रहा था. हालांकि, बाद में येदियुरप्पा ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा तो वह इस्तीफा दे देंगे।

Related Post

UP Budget: योगी सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस, गुणवत्तापूर्ण और इनोवेटिव स्टडीज के लिए उठाए कदम

Posted by - February 5, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने 2024-25 में प्रदेश का सबसे बड़ा बजट (Budget) प्रस्तुत करते हुए प्रदेश की शिक्षा…
रमजान में पहला रोजा शनिवार को

रमजान में पहला रोजा शनिवार को, सबसे बड़ा 14 घन्टे 58 मिनट का होगा 30वां रोजा

Posted by - April 24, 2020 0
सोनभद्र। अल्लाह की इबादत का सबसे ज्यादा पाक (पवित्र) महीना रमजान में पहला रोजा शनिवार को रखा जायेगा। वहीं सबसे…
प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी बोली-बीजेपी अमेठी में बांट रही है वोटर्स को पैसे, साड़ियां और जूते

Posted by - April 28, 2019 0
अमेठी। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रियंका…
AK Sharma

एके शर्मा ने नगरों को वैश्विक नगर बनाने के लिए पूरी सर्तकता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

Posted by - February 1, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने ‘सम्भव’ (SAMBHAV) की व्यवस्था के तहत राज्यव्यापी जनसुनवाई…