मुनव्वर बोले- योगी दोबारा सीएम बने तो यूपी छोड़ दूंगा, भाजपा बोली- दूसरा राज्य खोज लीजिए

707 0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी चरम पर है, इसी कड़ी में मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने बयान दिया था की योगी दोबारा सीएम बने तो यूपी छोड़ दूंगा। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा- मुनव्वर राणा को दूसरा शहर या फिर दूसरा राज्य ढूंढ लेना चाहिए।

त्रिपाठी ने कहा- राणा सियासत में मजहबी रंग घोलने का काम कर रहे हैं, बाकी 2022 में यूपी में फिर से योगी आदित्यनाथ ही सीएम बनेंगे। मुनव्वर राणा ने इसके पहले असदुद्दीन ओवैसी को वोट कटवा बताया था, कहा- मुझे पूरी उम्मीद है कि पढ़ा लिखा मुस्लिम ओवैसी को कभी वोट नहीं करेगा। जनसंख्या कानून को लेकर राणा ने कहा था कि आखिर मुस्लिम छह बच्चे क्यों ने पैदा करे, दो को तो ये आतंकी बताकर मार देते हैं।

किसान आंदोलन पर मौन मोदी सरकार, टिकैत बोले- अब चुनाव के जरिए होगा भाजपा का इलाज

भाजपा सरकार का एक ही काम है कि किसी भी तरीके से मुसलमानों को परेशान करो। चाहे वह धर्मांतरण व जनसंख्या नियंत्रण कानून का मामला हो या फिर आतंकवाद के नाम पर गिरफ्तारी। उन्होंने कहा कि ओवैसी यूपी में मुसलमानों को बरगला रहे हैं। वे मुस्लिम वोट बैंक को बांटकर भाजपा की मदद कर रहे हैं। पिछले दिनों राजधानी में आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर मुनव्वर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए ये सब किया जा रहा है।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने नन्ही बच्ची ने सुबह लगाई गुहार, दोपहर में एडमिशन पाकर पूरी हुई मुराद

Posted by - June 23, 2025 0
लखनऊ: मुरादाबाद के अमित कुमार अपनी बेटी वाची के एडमिशन को लेकर पिछले तीन महीने से परेशान थे और लगातार…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में क्राउड कंट्रोल के लिए योगी सरकार की खास प्रशिक्षित माउंटेड पुलिस मेले में रहेगी तैनात

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) में क्राउड कंट्रोल के लिए योगी सरकार की खास प्रशिक्षित माउंटेड पुलिस मेले में तैनात…
cm yogi

इंडस्ट्री फर्स्ट, इन्वेस्टर्स फर्स्ट” के दृष्टिकोण से निवेशकों का पसंदीदा स्थल बन चुका है यूपीः मुख्यमंत्री

Posted by - January 9, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के साथ शुक्रवार को…

धर्मांतरण के लिए भड़काने वाला इरफान कर चूका है PM के साथ मंच साझा, PM ने थपथपाई थी पीठ

Posted by - July 1, 2021 0
धर्मांतरण मामले में यूपी एटीएस के पकड़ में आए सांकेतिक भाषा के अनुवादक इरफान शेख को लेकर सनसनीखेज बातें सामने…