संघ का 5 दिवसीय मंथन खत्म, चुनाव से पहले एक्टिव होंगी शाखाएं, चादर-फादर मुक्त भारत होगा नारा

922 0

यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटे संघ की चित्रकूट में चल रहा पांच दिवसीय मंथन खत्म हो गया है, संघ नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। पूरे मंथन के दौरान राम जन्मभूमि विवाद और धर्मांतरण का मुद्दा हावी रहा, धर्मांतरण को लेकर चादर और फादर मुक्त भारत का नारा दिया गया है। राम मंदिर निर्माण में जमीन घोटाले को लेकर चंपत राय की पेशी हुई, चंपत की सफाई से संघ असंतुष्ट दिखा, हालांकि किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।

सूत्रों की माने तो चंपत राय को बख्शने की सबसे बड़ी वजह अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव ही है, अभी हटाने का फैसला होगा तो मामला तूल पकड़ लेगा। संघ अब एक भारत-अखंड भारत के अपने एजेंडे से हटकर चादर और फादर मुक्त भारत अभियान में लगता नजर आ रहा है।

संघ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में इस बार प्रचारक ऑनलाइन माध्यमों से शामिल हुए। कोरोना संकट के चलते यह व्यवस्था की गई है। बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सहित सभी सह सरकार्यवाह भी शामिल होंगे। नौ जुलाई से दो दिन अखिल भारतीय टोली की बैठक होगी ,फिर 11 और 12 को देशभर के प्रचारकों के साथ मुख्य बैठक हुई।

वसीम रिजवी को कोई राहत नहीं, दर्ज होगा उनके खिलाफ रेप केस

जिसमें सभी प्रचारक वर्चुअल शामिल होंगे। यह बैठक हर वर्ष जुलाई माह में आयोजित की जाती है। इसमें मार्च में हुई प्रतिनिधि सभा और संघ शिक्षा वर्ग की समीक्षा की गई। इस बैठक में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के 30 पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे। इस दौरान भी कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया।

Related Post

Eid-ul-Azha

‘यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन’ की थीम पर सभी निकायों में लगेगा त्रिदिवसीय मेला : अमृत अभिजात

Posted by - March 25, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 25,…
Mathura's Peda, Agra's Petha will get GI tag

योगी सरकार बढ़ाएगी खुर्जा के खुरचन, मथुरा के पेड़े, आगरा के पेठे, लखनऊ की रेवड़ी की मिठास

Posted by - January 30, 2023 0
लखनऊ। पूरब से पश्चिम। उत्तर से दक्षिण। शहर दर शहर और कस्बों की अपनी कुछ पहचान है। न जाने कब…
AK Sharma

विद्युत उपभोक्ताओं के हितों के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बना रही है सरकार: एके शर्मा

Posted by - August 11, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज विधान सभा (UP Assembly) में नियम-56…