चुनाव नहीं लड़ेंगे, पर देंगे वोट की चोट, सरकार का इलाज हो कर रहेगा- टिकैत ने किया बड़ा एलान

606 0

मोदी सरकार के तीनों विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे भाकियू नेता राकेश टिकैत ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने एक बार फिर सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन सरकार को वोट की चोट देंगे।राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन को और तेज करने के लिए पांच सितंबर को एक बड़ी पंचायत करेंगे।

किसान नेता ने कहा- हमने वोट दिया, सरकार बनाई, लेकिन वे हमारी बात नहीं मान रहे। जिसे जहां से दवाई मिलती है, उसे वहीं से दवाई दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार बातचीत करना चाहती है तो हम तैयार हैं। 22 तारीख से हमारा दिल्ली जाने का कार्यक्रम रहेगा।

इस पोस्टर में संसद भवन की फोटो लगाई गई है, साथ ही एक ओर गेंहू की बालियां भी दिखाई गई है। उसके नीचे बैकग्राउंड में किसानों का विरोध प्रदर्शन करते हुए फोटो भी लगाया गया है। इसी पोस्टर में प्रदर्शन की तारीख 22 जुलाई लिखी गई है, सबसे नीचे हैशटैग करते हुए किसानों का संसद भवन पर प्रदर्शन लिखा गया है।

पंजाब मेरे काम और विजन की पहचान सिर्फ AAP ने पहचाना, सिद्धू के इस बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

इससे पहले राकेश टिकैट ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा और अहम बयान दिया है। एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में उन्होंने यूपी में चुनाव लड़ने को लेकर कहा है- ‘हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन वोट की चोट देंगे।’ बता दें कि टिकैत ने यूपी में पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। दूसरी बार राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव लड़े थे, मगर दोनों बार उनकी जमानत जब्त हो गई थी। मालूम हो कि साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा कि साफ कहा कि वह विधानसभा में चुनाव तो नहीं लड़ेंगे, लेकिन वोट की चोट सरकार को जरूर देंगे।

Related Post

Kukrail Night Safari

अप्रैल से होगी सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण से जुड़े कार्यों की शुरुआत

Posted by - March 22, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रही योगी सरकार जल्द ही ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर…
Apparel Park

यमुना एक्सप्रेस-वे बन रहा उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास की धुरी

Posted by - December 29, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) मात्र एक सड़क नहीं बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की…

भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन की सुविधाएं नहीं हैं किसी एयरपोर्ट से कम, जानिए क्या है खास

Posted by - July 16, 2021 0
भोपाल का हबीबगंज रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट के बाद एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ तैयार हो गया है। एक साथ 1100…
Astronaut Kalpna Chawla's Biopic

अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की बायोपिक में किरदार निभाना चाहती हैं वाणी कपूर

Posted by - August 6, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का किरदार निभाना चाहती हैं। यह बात उन्होंने…