ट्विटर ने फिर दोहराई गलती, नए राज्य मंत्री का हटाया ब्लू टिक

767 0

पिछले कई महीनों से ट्विटर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कभी नए आईटी नियम को नहीं मानने की बात, तो कभी आईटी मंत्री को हटाने की बात, तो कभी किसी मंत्री के अकाउंट से ब्लू टिक हटा देते हैं तो कभी किसी को यूं ही ब्लूटिक दे देते हैं। अब यह सबके सोच से परे है कि आखिर का ट्विटर को हो क्या रहा है केंद्र सरकार में नए मंत्री बने राजीव चंद्रशेखर के अकाउंट से ट्विटर ने सोमवार को कुछ वक्त के लिए ब्लूटिक हटा लिया।

इससे एक बार फिर ट्विटर पर विवाद छिड़ गया है। केंद्र सरकार से टकराव के बीच ट्विटर की हरकत ने एक बार फिर से उसकी नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि कुछ देर के बाद ही अपनी गलती सुधारते हुए केंद्रीय मंत्री के अकाउंट पर ब्लू टिक कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री की ओर से नाम बदलने के चलते शायद ऐसा हुआ होगा सूत्रों का कहना है कि पॉलिसी में ऐसा है कि यदि कोई व्यक्ति अपना नाम बदलता है तो ऑटोमेटिक ही उस अकाउंट से ब्लू टिक हट जाता है।

क्या BJP ऐसे सांसदों-विधायकों का टिकट काटेगी जिनके दो से अधिक बच्चे- जनसंख्या नीति पर रवीश

बता दे कि राजीव चंद्रशेखर ने केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनने के बाद अपना ट्विटर पर Rajeev_GOl कर लिया है। इसके अलावा यदि कोई अकाउंट लगातार छह महीने तक एक्टिव नहीं रहता है तब भी ब्लूटिक वेरिफिकेशन हट सकता है। तीसरी बार राज्यसभा सांसद बने चंद्रशेखर कई संसदीय समितियों का भी हिस्सा बन चुके हैं। उनके अकाउंट पर लंबे समय से ब्लू टिक लगा हुआ था। कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने वाले राजीव चंद शेखर कारोबारी हैं और कई कंपनियों का संचालन करते हैं हाल ही में उन्हें केंद्रीय मंत्री परिषद का हिस्सा बनाया गया है।

Related Post

electric buses

वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें व ई-ऑटो दिव्यांग मित्रों, वृद्धजनों एवं महिलाओं के काफी सुरक्षित

Posted by - January 18, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्याधाम…
Mission Shakti

9 लाख से अधिक महिलाओं ने एक साथ खाई आयरन गोली,एनीमिया मुक्त अभियान बना जनआंदोलन

Posted by - October 10, 2025 0
लखनऊ/कानपुर । मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti) के तहत एनीमिया मुक्त अभियान में कानपुर ने इतिहास रच दिया। बुधवार को…