नए गृह राज्यमंत्री पर हत्या-महिला उत्पीड़न जैसे 11 मुकदमे दर्ज, लांबा बोली- देश को मुबारक हो

990 0

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 78 मंत्रियों को जगह मिली है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस नए मंत्रिमंडल में अधिकांश मंत्री दागी हैं। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने मोदी सरकार के नए गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक का चुनावी हलफनामा शेयर किया है।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा- 2019 के लोकसभा चुनाव का हलफनामा बता रहा है कि मंत्री जी पर हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, लूट, महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ सहित कई अन्य गैर जमानती मामले दर्ज हैं। अलका ने यह भी लिखा कि देश और देश की महिलाओं को मोदी मंडल में मिले नए गृह राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक मुबारक हों।

पिछले दिनों केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपना मंत्रिमंडल विस्तार किया। प्रचारित किया गया कि ये देश का अब तक सबसे शिक्षित और युवा मंत्रिमंडल विस्तार है लेकिन यह नहीं बताया गया कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में हत्या के आरोपियों को भी शामिल किया गया है।

https://twitter.com/LambaAlka/status/1413688456266485762?s=19

अलका ने लिखा है कि “2019 के लोकसभा चुनाव में उनके द्वारा चुनाव आयोग को दिया हुआ हलफनामा बता रहा है कि मंत्री जी पर हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, लूट, महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ सहित कई अन्य गैर जमानती मामले दर्ज हैं”

निसिथ जब ममता बनर्जी की पार्टी के साथ थें तब उनके आपराधिक मुकदमों को लेकर विपक्ष खूब आरोप लगाया करता था, लेकिन भाजपा में आते ही निसिथ न सिर्फ सांसद बनें बल्कि अब गृह राज्य मंत्री भी बन गए।

इस देश की राजनीति में इन दिनों एक नई परंपरा विकसित होती जा रही है। जब तक कोई शख्स कांग्रेस या किसी दूसरी विपक्षी पार्टी में होता है, वह तब तक देशद्रोही, अपराधी और भ्रष्टाचारी होता है।

Related Post

Yogi Adityanath

सीएम योगी के डर से राज्य में भाईचारा, रामनवमी पर कोई दंगा नहीं, तू तू मैं मैं भी नहीं

Posted by - April 13, 2022 0
लखनऊ: रामनवमी (Ram Navami) के अवसर पर कम से कम चार राज्यों ने सांप्रदायिक हिंसा और धार्मिक समूहों के बीच…

मेरा फोन टैप हुए पर मैं भयभीत नहीं, भयभीत वो है जो भ्रष्‍ट व चोर है- जांच की मांग पर बोले राहुल

Posted by - July 23, 2021 0
पेगासस जासूसी कांड पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न्यायिक जांच की…
superintending engineer arrested taking bribe

भ्रष्टाचार पर चला धामी सरकार का चाबुक, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता निलंबित

Posted by - May 13, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देश पर प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर गतिमान है, इसी…
Dr. Rajendra Pensia

डॉ. राजेन्द्र पेंसिया ने गौ पूजन एवं स्वच्छ विरासत समापन समारोह में किया प्रतिभाग

Posted by - January 24, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. राजेन्द्र पेंसिया (Dr. Rajendra Pensia) ने कहा कि…