राफेल डील को लेकर हमलवार हुई कांग्रेस, कहा- नरेंद्र मोदी अपनी चुप्पी तोड़ें

836 0

राफेल डील में हुए कथित घोटाले को लेकर एकबार फिर से सियासी संघर्ष शुरु हो गया है, कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी से इस मामले पर चुप्पी तोड़ने की अपील की है। राफेल निर्माता फ्रांस के भीतर सुप्रीम कोर्ट ने इस डील में हुए घोटाले की जांच के लिए एक जज नियुक्त किया है, लेकिन भारत में इसे छिपाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में जीपीसी जांच की अपील की है, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है।

पवन खेड़ा ने कहा- मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा का स्वांग तो रचती है लेकिन पूंजीपति मित्रों की जेब भरने के लिए सुरक्षा को भी दांव पर लगा देती है। उन्होंने इस मामले पर पीएम से चुप्पी तोड़ने को कहा- पूछा आखिर क्या मजबूरी थी जो तीन गुुना अधिक दाम पर राफेल खरीदे गए।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राफेल सौदे को लेकर कहा कि फ्रांस द्वारा न्यायिक जांच के आदेश देने के बाद राहुल गांधी की बात सही साबित हुई। हम राफेल खरीद की जेपीसी जांच की मांग करते हैं। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि उनकी सरकार फ्रांसीसी जांच के आलोक में जेपीसी जांच की अनुमति कब देगी।

कांग्रेस ने एक बार फिर दोहराया कि राफेल सौदे में घूस दी गई थी. कांग्रेस ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था रिलायंस कंपनी (DRAL) को डील में साझेदार बनाने के फैसला भारत सरकार का था, इसीलिए ऐसा करने के सिवा उसके पास और कोई ऑप्शन नहीं था।

Related Post

Savin Bansal

नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित

Posted by - March 21, 2026 0
देहरादून: ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी…
CM Vishnudev Sai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग को ऐतिहासिक तीसरी बार जनादेश मिला : विष्णु देव साय

Posted by - June 4, 2024 0
रायपुर। देश में 18वीं लोकसभा चुनाव के अंतर्गत सात चरणों में हुए मतदान के परिणाम आज आए। इस चुनाव में…
AK Sharma

जनप्रतिनिधियों के फोन रिसीव न करने एवं अपने व्यवहार में सुधार न करने पर अधिकारीयों पर होगी कड़ी कार्यवाही: ऊर्जा मंत्री

Posted by - July 20, 2025 0
मुरादाबाद। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक सर्किट…
पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।