बीजेपी विधायकों ने बंगाल विधानसभा में किया जबरदस्त हंगामा, अभिभाषण तक न पढ़ सके राज्यपाल

774 0

पश्चिम बंगाल विधानसभा में शुक्रवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना हुआ कि धनखड़ अपना अभिभाषण भी पूरा न पढ़ पाए और पहले ही पहले दिन का सत्र समाप्त कर दिया गया। गवर्नर के अभिभाषण के साथ सत्र का आगाज होना था, पर शुरुआत होते ही बीजेपी नेताओं ने सदन से वॉकआउट कर दिया। बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर उन्होंने राज्यपाल के संबोधन के दौरान हंगामा किया था।

भाजपा ने आरोप लगाया गया कि टीएमसी के कारण राज्यपाल के भाषण में चुनाव के बाद हुई हिंसा का जिक्र नहीं किया गया। बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने 10 मई को शपथ ली थी। इस दौरान भी धनखड़ ने बंगाल हिंसा को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि हिंसा खत्म करने को लेकर राज्य सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं दिखी। हालात बताते हैं कि सरकार भी यही चाहती थी। राज्यपाल बोले कि बंगाल में संविधान खत्म हो गया है। रात में हिंसा की खबरें मिलती हैं और सुबह सब ठीक बताया जाता है।

राज्यपाल धनखड़ ने इससे पहले 5 मई को ममता के शपथ ग्रहण के दिन भी बंगाल हिंसा का मुद्दा उठाया था। साथ ही CM से अपील की थी कि हालात सुधारने के लिए जल्द कदम उठाएं। ममता ने कहा था कि नई व्यवस्था लागू होगी। 5 दिन बाद मंत्रियों के शपथ ग्रहण में राज्यपाल ने एक बार फिर हिंसा का मुद्दा उठाया, लेकिन इस बार पहले से ज्यादा तल्ख तरीके से।

Related Post

दिल्ली दंगा: उमर खालिद पर लगे आरोपों को वकील ने नकारा, कहा- पुलिस के पास साबित करने को कुछ नहीं

Posted by - September 3, 2021 0
दिल्ली में पिछले साल हुए दंगो के मामले में जेल में बंद जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद की जमानत…
CM Yogi

हर जिले के टॉप 10 अपराधियों को जल्द से जल्द मिले गुनाहों की सजा: सीएम योगी

Posted by - November 24, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गृह विभाग को हर जिले के टॉप 10 अपराधियों को कोर्ट में प्रभावी पैरवी…

पीएम मोदी ने किसानों को दिया तोहफा, देश को समर्पित की 35 फसलों की खास किस्में

Posted by - September 28, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के कृषि जगत को बड़ा तोहफा दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम, विदेशी विश्वविद्यालय परिसरों को मिली मंजूरी

Posted by - December 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा ने उच्च शिक्षा (Higher Education) क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाले चार विधेयकों को सर्वसम्मति से…