जब किसान आंदोलन कर रहे थे तब कंटीले तार बिछवा दिए’- रवीश ने मोदी सरकार को सुनाई खरी-खरी

706 0

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है, गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों और भाजपा नेताओं के बीच झड़प के बाद मामला गरमा गया है। इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने फेसबुक पर किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए एक पोस्ट लिख मोदी सरकार पर निशाना साधा है। रवीश कुमार ने लिखा- जब किसान आंदोलन कर रहे थे तब सरकार ने कीलें बिछवा दी थीं। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी भी विरोध करना चाहते हैं। अब सरकार एक अध्यादेश लेकर आई है, उसके मुताबिक अगर कोई हड़ताल में शामिल होता है तो एक साल की जेल होगी।

बता दें कि किसान यूनियन के नेताओं की चेतावनी के बाद पुलिस ने बीजेपी के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली है। रवीश कुमार ने लिखा है कि ‘जब किसान आंदोलन कर रहे थे तब सरकार ने कीलें बिछवा दी थीं। कंटीले तार लगा दिए थे और गड्ढे खुदवा दिए थे। अब ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध करना चाहते हैं तो सरकार अध्यादेश लेकर आई है।’

रवीश कुमार ने सरकार को खरी-खोटी सुनाते हुए लिखा ‘सरकार एक अध्यादेश लेकर आई है। उसके मुताबिक अगर कोई हड़ताल में शामिल होता है तो एक साल की जेल होगी। हड़ताल के लिए चंदा देने पर 2 साल की जेल हो सकती है।’ रवीश कुमार ने अपनी पोस्ट में अखिल गोगोई का जिक्र करते हुए लिखा कि ‘एनआईए कोर्ट ने अखिल को सारे आरोपों से बरी कर दिया है। हालांकि फर्जी मामले में किसी को आतंकी धारा में जेल में बंद रखना अब किसी को बुरा नहीं लगता है।’

Related Post

JNU

फीस बढ़ोत्तरी वापस लेने व VC हटाने की मांग पर JNU छात्र और शिक्षक संघ अड़े, किया मार्च

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बीते पांच जनवरी को हिंसा हुई थी। इसके विरोध में कैंपस के…
CM Dhami paid tribute to Pandit Govind Vallabh Pant on his birth anniversary

पं. पंत के विचार सदैव जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे: मुख्यमंत्री

Posted by - September 10, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर वक्ता, समाज सुधारक एवं भारत रत्न पं.…
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने सरकार दृढ़ संकल्पित : मुख्यमंत्री साय

Posted by - October 5, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने शुक्रवार की देर रात अपने निवास कार्यालय में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की…