मछली चोरी के शक में 8 आदिवासियों पर टूटा दबंगों का कहर, पंचायत के आदेश पर पेड़ से बांध कर पीटा

763 0

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मछली चोरी के आरोप में बुरी तरह से पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामला के त्रिकुंडा थाना का है, जहां तालाब से मछली चोरी करने के आरोप में 8 लोगों को एक पेड़ से बांधकर पीटा गया। मामले का वीडियो विराल हो रहा है, देखा जा सकता है कि कैसे गांव के दबंग पंडो जनजाती के 8 लोगों को बुरी तरह पीट रहे।

गांव के दबंगों ने उन पर 35-35 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया, हालांकि मामला सामने आते ही पुलिस ने एक्शन लिया है। 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, सभी आरोपियों के खिलाफ अत्याचार अधिनियम और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

देश में लोकतांत्रिक और प्रशासनिक व्यवस्था होने के बावजूद भी आज भी ऐसे कई लोग है, जो पुराने परंपराओं और रूढ़ीवादी विचारधाराओं से जकड़े हुए है। इस कारण वो आज भी खुद को श्रेष्ठ मान बैठे है। इसका नतीजा यह है कि वे अपने ताकत और पैसों के घमंड पर किसी पर भी अत्याचार करते है। वहीं पीड़ित व्यक्ति इनकी पहुंच और दबंगई को देख इनके विरूद्ध आवाज उठाने की साहस तक जुटा नहीं पाता।

बताया जा रहा है कि गांव में एक शासकीय तलाब है, जहां दबंग लोग गैरकानूनी तरीके से मछली पालन करते हैं। दबंगों को शक था कि पंडो जनजाति के लोगों ने तालाब से मछली मार लिया है। इसके बाद इन लोगों ने पंडों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना का वीडियो आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। इसके बाद त्रिकुंडा थाने ने गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Post

abhishek banerjee

एंबुलेंस देखकर बोले अभिषेक बनर्जी- रास्ता दीजिए, हम दिलीप घोष नहीं

Posted by - April 3, 2021 0
डायमंड हार्बर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamta Banerjee) के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के रोड शो में एक…
CM Nayab Singh

रक्षा बंधन के अवसर पर 51 हजार महिलाओं के भाई बनेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

Posted by - August 15, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) रक्षा बंधन के अवसर पर प्रदेश में कार्यरत आंगनवाड़ी वर्कर व…
बबीता फोगाट बोलीं- मैं जायरा वसीम नहीं

जमातियों से मिल रही धमकी पर भड़कीं बबीता फोगाट, बोलीं- मैं जायरा वसीम नहीं

Posted by - April 17, 2020 0
नई दिल्‍ली। 2014 की कॉमनवेल्‍थ गोल्‍ड मेडलिस्‍ट पहलवान बबीता फोगाट पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने…