Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कविता शेयर कर किया मोदी सरकार पर हमला, लिखा- वह हृदय नहीं है पत्थर है…

855 0

नई दिल्ली। कोरोना काल में राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  देश के पीएम मोदी (PM Modi) और उनकी सरकार पर लगातार हमलावर हैं।

कभी वैक्सीन के निर्यात तो कभी ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को मुद्दा बनाते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  मोदी सरकार को घेरते रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने गुरूवार को एक बार फिर सरकार और खासकर पीएम मोदी ((PM Modi) को निशाना बनाने की कोशिश की है।

 

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक कविता की पंक्तियों को साझा करते हुए कहा है :

जो भरा नहीं है भावों से,
जो दर्द सुनने को तैयार नहीं,
वह हृदय नहीं है पत्थर है,
जिस ‘सिस्टम’ को जन से प्यार नहीं!

इससे पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक दिन पहले सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे अंधा सिस्टम करार दिया।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्विटर पर लिखा था, “एक-दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं है। मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे ‘सिस्टम’ का सच दिखाते चलो।” इससे पहले राहुल गांधी ने सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट को लेकर भी सवाल उठाये थे।

इस बीच पिछले 24 घंटे में 3 लाख 79 हजार 257 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए और करीब 3645 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर दो लाख 69 हजार 507 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी।

Related Post

prisoners

उम्रकैद की सजा काट रहे बूढ़े और गंभीर बीमारी से पीड़ित बंदियों को मिलेगी समय से पहले रिहाई

Posted by - March 3, 2023 0
लखनऊ। यूपी की जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 70 साल से ज्यादा के बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से…
cm dhami

25 हज़ार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 100 से अधिक नकल माफिया जेल में – मुख्यमंत्री

Posted by - September 30, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) देहरादून के फेयरफिल्ड बाय मेरियट मालसी में टाइम्स ऑफ़ इंडिया कॉन्क्लेव के तहत…
Mission Shakti

‘मिशन शक्ति मेला आयोजित कर बालिका सशक्तिकरण को बल देगी योगी सरकार’

Posted by - March 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को नए आयाम…
Meri Mati Mera Desh Abhiyan

उत्तराखंड भाजपा व्यापक स्तर पर चलाएगी ”मेरी माटी मेरा देश अभियान”

Posted by - July 30, 2023 0
देहारादून। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी चुनाव को लेकर सांगठनिक कार्यक्रम के तहत अगस्त माह के कार्यक्रम तय कर लिया…