Deepak Trivedi

राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी के निधन, कोरोना से थे पीड़ित

898 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आईएएस एसोसिएशन व राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी (up revenue board chairman deepak trivedi passes away) का गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थे। सीनियर आईएएस अफसर दीपक त्रिवेदी (Deepak Trivedi) के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

1985 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी थे दीपक त्रिवेदी

यूपी कैडर के 1985 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी दीपक त्रिवेदी (Deepak Trivedi) यूपी राजस्व परिषद के अध्यक्ष थे। पिछले साल उन्हें IAS एसोसिएशन का अध्यक्ष भी बनाया गया था। वह उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की रेस में भी पिछली बार थे। इसी महीने वह सेवानिवृत्त भी होने वाले थे, लेकिन एक हफ्ते पहले कोरोना ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पिछले एक हफ्ते से संजय गांधी पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही गुरुवार को उनका निधन हो गया।

सीएम योगी ने जताया शोक

दीपक त्रिवेदी (Deepak Trivedi) के निधन पर सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने त्रिवेदी के निधन को आईएएस अधिकारियों के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया है।

Related Post

CM Vishnu dev Sai

विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में बने नए अतिथि गृह छत्तीसगढ़ निवास का किया निरीक्षण

Posted by - June 8, 2024 0
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने शनिवार को नई दिल्ली में बने छत्तीसगढ़ के नए अतिथि…
CM Yogi

सीएम योगी ने ‘लेक क्वीन क्रूज’ का किया लोकार्पण, कहा-पर्यटन सुविधाओं का हो रहा सतत विकास

Posted by - December 15, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को गोरखपुर के रामगढ़ताल में संचालित होने वाले ‘लेक क्वीन क्रूज’ (Lake Queen…

पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’, जनधन खाते से लेकर यूपीआई ट्रांजेक्शन तक का किया जिक्र

Posted by - September 26, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 81वें संस्करण को संबोधित किया। इस…