उन्नाव दुष्कर्म मामला

उन्नाव दुष्कर्म कांड: भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दोषी करार,19 दिसंबर को सजा का एलान

2543 0

नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव दुष्कर्म मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के सेक्शन 5(c) यानी पाक्सो एक्ट के तहत दोषी ठहराया है। आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को 19 दिसंबर को सजा का एलान होगा। वहीं, कोर्ट ने मामले में शशि सिंह को बरी कर दिया है।

इस मामले के चलते जुलाई में दुष्कर्म पीड़िता की कार को ट्रक द्वारा मारी गई टक्कर में उसकी दो चाची की मौत हो गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मुकदमे को लखनऊ से दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया था।

इसके बाद न्यायाधीश ने पांच अगस्त से प्रतिदिन मुकदमे की सुनवाई की थी। कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप है कि जब पीड़िता नाबालिग थी, तब 2017 में उसे अगवा कर दुष्कर्म किया था। इस मामले में अदालत ने सेंगर की सह आरोपी शशि सिंह पर भी आरोप तय किए हैं। उत्तर प्रदेश के बांगरमऊ से चार बार भाजपा के टिकट पर विधायक रहे सेंगर को अगस्त 2019 में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने जामिया के छात्रों का किया समर्थन तो कुछ ने किया विरोध 

उल्लेखनीय है कि उन्नाव दुष्कर्म केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। तीस हजारी कोर्ट ने इस मामले में अगस्त में ही आरोप तय कर दिए थे।

कोर्ट ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (दुष्कर्म), 363 (अपहरण), 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र), 366 (अपहरण एवं महिला पर विवाह के लिए दबाव डालना), और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पॉक्सो) की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं।

Related Post

AK Sharma

दीपावली में दीया जलाने का विरोध करने वालों को इटली एक्सपोर्ट कर देना चाहिए: एके शर्मा

Posted by - October 24, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने अपने रायबरेली भ्रमण के दौरान रायबरेली क्लब में…
कोरोना से जीतनी है जंग

कोरोना से बचने के लिए क्या आप भी बार-बार उबालकर पीते हैं पानी? तो जानें इसका नुकसान

Posted by - May 10, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण व अन्य बीमारियों से बचे रहने के लिए डॉक्टर लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह…
राम मंदिर ट्रस्ट

राम मंदिर ट्रस्ट में है इन 15 सदस्यों के नाम, हिंदू पक्ष के वकील परासरण भी शामिल

Posted by - February 5, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा के बजट सत्र में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर…
CM Dhami

सीएम धामी से मिले एनडीएमए अधिकारी, जोशीमठ में भू-धंसाव पर की चर्चा

Posted by - January 9, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के अधिकारियों…