BJP MLA Kesar Singh Gangwar

बरेली के नवाबगंज से BJP MLA केसर सिंह का कोरोना से निधन, 24 घंटे में मिला था आईसीयू बेड

1156 0

बरेली।  बरेली की नवाबगंज सीट से बीजेपी विधायक केसर सिंह गंगवार (BJP MLA Kesar Singh) का आज कोरोना से निधन हो गया। वह यूपी और भाजपा के तीसरे विधायक हैं, जिनका कोरोना की दूसरी लहर में अब तक निधन हो चुका है। 18 अप्रैल को केसर सिंह गंगवार ((BJP MLA Kesar Singh)) कोरोना पॉजिटिव हुए थे। शुरुआती इलाज बरेली के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज हुआ। इससे पहले औरैया से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर और लखनऊ पश्चिम से विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा में इलाज के दौरान विधायक केसर सिंह (BJP MLA Kesar Singh) का निधन हुआ। नोएडा से पहले उनका इलाज बरेली के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा था लेकिन वहां पर बेहतर इलाज नहीं मिलने पर कुछ दिन पहले परिवार ने नोएडा में भर्ती कराया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। विधायक केसर सिंह के निधन से बरेली में शोक की लहर है।

यूपी में तीसरे विधायक का कोरोना से निधन हो गया है। कोविड की दूसरी लहर में 3 विधायकों की जान गई है। सत्ताधारी दल भाजपा के विधायक केसर सिंह को 24 घंटे तक एक ICU बेड नहीं मिल सका। इसके बाद परिवार के लोग बरेली से नोएडा ले गए और एमरजेंसी में भर्ती कराया था। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर केसर सिंह के बेटे ने अपनी सरकार पर खड़े किए थे कई सवाल।

यूपी BJP अध्यक्ष और डिप्टी CM ने जताई शोक संवेदना

यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नवाबगंज विधायक केसर सिंह गंगवार (BJP MLA Kesar Singh) जी के स्वर्गवास से अत्यंत पीड़ा हुई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी विधायक केसर सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बरेली के नवाबगंज से लोकप्रिय विधायक केसर सिंह गंगवार (BJP MLA Kesar Singh) जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related Post

Gita press

गीता प्रेस गोरखपुर को मिलेगा गांधी शांति पुरस्कार, योगी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

Posted by - June 18, 2023 0
लखनऊ। भारत सरकार ने गांधी शांति पुरस्कार 2021 की घोषणा कर दी है। धार्मिक पुस्तकों को प्रकाशित करने वाली दुनिया…
Panchayat Election

सीतापुर में मतदाता सूची में नाम गड़बड़, गुस्साए लोगों ने मतपेटी में डाला पानी

Posted by - April 29, 2021 0
सीतापुर । कोतवाली तालगांव इलाके के ब्लॉक परसेंडी क्षेत्र के समैसा पंचायत में वार्ड संख्या-9 में मतदान सूची में मतदाताओं…
Maha Kumbh

महाकुंभ-2025: योगी सरकार बना रही ‘सुरक्षित स्नान’ की ठोस कार्ययोजना

Posted by - October 21, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा को योगी सरकार सुनिश्चित करने जा रही है। विशेषकर…