सैम पित्रोदा

सैम पित्रोदा फिर बोले- बालाकोट एयर स्ट्राइक पर दिया मेरा बयान था सच

1107 0

नई दिल्ली। कांग्रेस के रणनीतिकार और ओवरसीज कांग्रेस चीफ सैम पित्रोदा ने एक बार फिर बालाकोट एयरस्ट्राइक पर बड़ा बयान दिया है। पित्रोदा ने शनिवार को बालाकोट पर पहले दिए बयान को सही ठहराया और कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा था वह सच है।

कांग्रेस नेताओं ने मुझे पूछना शुरू कर दिया कि मैंने ऐसा क्यों कहा? मैंने पूछा मैंने क्या कहा?

सैम पित्रोदा ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले मैंने बालाकोट को लेकर कुछ पूछा था। तुरंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करना शुरू कर दिया। बीजेपी के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर हमला बोला। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने मुझे पूछना शुरू कर दिया कि मैंने ऐसा क्यों कहा? मैंने पूछा मैंने क्या कहा? मैंने सच कहा है। सैम पित्रोदा ने आगे कहा कि मैंने सच कहा था। मैंने एक सवाल पूछा था और यह पूछना मेरा अधिकार है। मैंने कोई सवाल पूछा लिया तो आप मुझे नहीं कह सकते कि मैं राष्ट्रवादी नहीं हूं।

ये भी पढ़ें :-बुआ-बबुआ पर पीएम मोदी का तंज, 23 मई के बाद शुरू होगी दुश्मनी पार्ट टू

मुझे यह पूछने वाले आप कौन हैं?

बता दें कि इससे पहले सैम पित्रोदा ने बालाकोट एयरस्ट्राइक को लेकर कहा था कि क्या जिन 300 आतंकवादियों को मारा गया उसके सबूत दिए जा सकते हैं? उन्होंने सवाल किया कि अगर 300 लोग मारे गए तो इंटरनेशनल मीडिया क्यों कह रहा है कि कोई नहीं मारा गया?

अब देखने वाली बात है कि सैम पित्रोदा के इस नए बयान पर बीजेपी की तरफ से किस तरह की प्रतिक्रिया आती है?

हालांकि पित्रोदा के इस बयान से खुद कांग्रेस ने ही किनारा कर लिया। कांग्रेस ने इसे सैम पित्रोदा का निजी बयान बताया था। अब देखना होगा कि पित्रोदा के इस नए बयान पर बीजेपी की तरफ से किस तरह की प्रतिक्रिया आती है?

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी की अधिकारियों को दो टूक- किसी भी शिकायतकर्ता को उसी समस्या को लेकर दोबारा न आना पड़े

Posted by - January 7, 2024 0
गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए को सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को लोगों की फरियाद सुनने…
Kejriwal

पीएम मोदी के बयान पर बोले केजरीवाल- बच्चों को मुफ्त शिक्षा देना रेवड़ियां बांटना नहीं

Posted by - July 16, 2022 0
नई दिल्ली: यूपी में आज बुंदेलखंड एक्‍सप्रेसवे उद्घाटन के बाद पीएम मोदी द्वारा मुफ्त में रेवड़ियां बांटने वाले बयान पर…
samajwadi party

महिलाओं का अपमान, सपा का काम

Posted by - February 21, 2023 0
लखनऊ। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता। यानी जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं, लेकिन…

ममता बनर्जी पर न्यायपालिका की छवि खराब करने का आरोप, कलकत्ता हाईकोर्ट ने लगाया 5 लाख जुर्माना

Posted by - July 7, 2021 0
कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर न्यायपालिका की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए 5 लाख…