RANDEEP SURJEWALA

अहंकारी शासकों के पत्थर दिली का सबूत है अंतिम संस्कारों का अंतहीन सिलसिला: सुरजेवाला

790 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा है। कोरोना संक्रमितों से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। कहीं ऑक्सीजन की कमी है तो कहीं बेड खाली नहीं मिल रहे हैं। अस्पताल से लेकर श्मशान, कब्रिस्तान सभी भरे पड़े हैं। ऐसे में विपक्षी दल कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर होती जा रही है।

बता दें, बिगड़ते हालातों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट ‘हम होंगे कामयाब’ लिखा है। वहीं, अब पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट किया है।

 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने श्मशान में जलती हुईं चिताओं को देखते हुए यह ट्वीट किया। उन्होंने मोदी सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया कि ये मानवता के खिलाफ है, ये अपराध भी है। अंतिम संस्कारों का ये अंतहीन सिलसिला अहंकारी शासकों के पत्थर दिली का सबूत है। अपने ही लोगों की लाशों की बुनियाद पर सरकार मजबूत नहीं हो सकती। ये तस्वीरें और घटनाएं मोदी सरकार को जीवन भर पीछा करेंगी।

बता दें, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,60,960 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,79,97,267 हुई। 3,293 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,01,187 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,78,709 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,48,17,371 है।

Related Post

AK Sharma

गर्मी बढ़ने व तीस्ता बेसिन, सिक्किम में आई बाढ़ के कारण बिजली उपलब्धता में कमी: एके शर्मा

Posted by - October 11, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि वर्तमान में गर्मी बढ़़ने तथा…
CM Yogi

तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सीएम योगी ने दिलाया निवेशकों को भरोसा

Posted by - June 3, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने वाले हर एक निवेशक के हितों को सुरक्षित…
Pantnagar airport

पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, किए गए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Posted by - May 14, 2024 0
रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिला स्थित पंतनगर एयरपोर्ट (Pantnagar Airport) को बम से उड़ाने की धमकी भरा…
CM Vishnudev

खुशहाल एक साल इवेंट मरीन ड्राइव में, प्रश्नाें के जवाब पर मिलेंगे उपहार

Posted by - December 17, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासन की…