DINESH SHARMA

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा अस्पताल में भर्ती, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

758 0

लखनऊ। कोरोना पॉजिटिव डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा (Deputy CM Dinesh Sharma) की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को पीजीआई में भर्ती हुए हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में थे। मंगलवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर वह पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती हुए। आईसीयू में भर्ती डिप्टी सीएम का सिटी स्कैन और एक्सरे के साथ खून की जांच के नमूने लिए गए हैं।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Deputy CM Dinesh Sharma) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

डिप्टी सीएम (Deputy CM Dinesh Sharma) ने ट्वीट कर बताया कि कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। इस पर उन्होंने कोरोना की जांच करवाई। जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

मंगलवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Deputy CM Dinesh Sharma) की हालत बिगड़ी तो उनकी बेहतर इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी की शुभकामनाओं से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जंग जीता जा सकेगा। ईश्वर की अनुकम्पा से मैं स्वस्थ होकर पुन: दोगुनी ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर हो सकूंगा।

Related Post

CM Yogi

गोरक्षपीठाधीश्वर ने काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव दरबार में टेका मत्था

Posted by - April 3, 2025 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शक्ति के पर्व चैत्र नवरात्रि में गुरुवार को शिव की आराधना की। मुख्यमंत्री…
CM Yogi

सिवान में बोले सीएम योगी- बिहार में फिर से जंगलराज की वापसी न होने दें

Posted by - October 29, 2025 0
सिवान। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की इंट्री ने बिहार विधानसभा चुनाव को रोचक बना दिया है। बुधवार को सिवान…
Braj

काशी और अयोध्या की तरह मथुरा में भी पग-पग पर तीर्थ स्थल, हो रहा जीर्णोद्धार

Posted by - January 6, 2023 0
मथुरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shrikrishna Janmbhumi) को एक प्रमुख तीर्थ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित…