Omar Abdullah

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना टेस्ट में हुए निगेटिव, ट्वीट कर सबको कहा धन्यवाद

589 0

नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव होने के 18 दिन बाद टेस्ट में निगेटिव आए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ट्वीट के माध्यम से दी।

ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा,” मैं कोरोना पॉजिटिव होने के 18 दिन बाद टेस्ट में नेगेटिव आया हूं। मुझे नाक बंद होने को छोड़कर कोई लक्षण नहीं मिले थें। लेकिन शुक्र है मैं अब पूरी तरह ठीक हो चुका हूं। मुझे ये भी पता है कि बहुत सारे लोग मेरे इतने भाग्यशाली नहीं है, और इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।”

https://twitter.com/OmarAbdullah/status/1386904686658166784

मालूम हो कि उमर (Omar Abdullah) ने अपने पॉजिटिव होने की जानकारी भी ट्वीट करके ही दी थी। उन्होंने लिखा था कि पिछले एक साल से मैंने इस वायरस से बचने की पूरी कोशिश की लेकिन आखिरकार मुझे कोरोना हो ही गया। उन्होंने कहा कि मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं और मुझे कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर वह घर में ही सेल्फ आइसोलेशन में हैं और लगातार ऑक्सीजन के स्तर और अन्य जरूरी चीज़ों की निगरानी कर रहे हैं।

24 घंटे में 3.23 लाख नए मामले

देशभर में फिलहाल कोरोना से संक्रमितों के मामले बढ़ते ही दा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3.23 लाख नए मामले दर्ज किए गए और मंगलवार को देश ने 2771 मौतों की संख्या भी दर्ज की गई। नए रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,76,36,307 हो गई है जबकि पिछले 24 घंटे में हुए 2771 मौतों के साथ मरनेवालों की संख्या 1,97,894 हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीजों की बात करें तो इस बीमारी से रिकवर हुए मरीजों की संख्या 2,51,827 दर्ज की गई। इसके साथ ही अबतक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,45,56,209 तक पहुंच गई है।

Related Post

गठबंधन से इनकार पर कांग्रेस का बयान

यूपी में गठबंधन से मायावती का इनकार,कांग्रेस ने कहा – हमें उनकी जरूरत नहीं

Posted by - March 13, 2019 0
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा कांग्रेस के साथ किसी भी राज्य में गठबंधन नहीं करेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने…
MoU signed for production of compressed bio gas

सीएम साय की अध्यक्षता में कम्प्रेस्ड बायो गैस के उत्पादन के लिए त्रिपक्षीय MoU पर हस्ताक्षर

Posted by - March 13, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में आज (बुधवार) सवेरे यहां उनके…
समाजवादी छात्रसभा

CAA व NRC के विरोध में गिरफ्तार निर्दोष को तत्काल रिहा करे सरकार : समाजवादी छात्रसभा

Posted by - December 26, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गुरुवार को समाजवादी छात्रसभा  के कार्यकर्ता हजरतगंज स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन…
CM Dhami

मॉर्निंग वॉक पर निकले धामी ने ग्रामीणों से की मुलाकात

Posted by - February 11, 2024 0
चम्पावत/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) चंपावत (Champawat) के सीमांत गुमदेश क्षेत्र के ठाटा गांव में रात्रि…
UJVN

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड ने जल विद्युत उत्पादन का बनाया रिकार्ड

Posted by - July 30, 2023 0
देहारादून। UGVN (उत्तराखंड जल विद्युत निगम) लिमिटेड ने एक बार फिर से एक दिन में 25.912 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन…