Teerath Singh Rawat

आज होगी उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, लॉकडाउन पर किया जा सकता है विचार

866 0

देहरादून। कोरोना के बढ़ते मामले के बीच आज (सोमवार) शाम को चार बजे प्रस्तावित उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में लॉकडाउन समेत प्रदेश में कोरोना से बिगड़ते हालात से निपटने के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि सरकार लॉकडाउन पर भी विचार कर सकती है।

बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस जमकर कहर बरपा रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक साबित हो रही है। रविवार को कोरोना संक्रमित 44 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 4368 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। ऐसे में कोरोना के बढ़ते केसों ने सरकार को सकते में डाल दिया है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार के स्तर से कई फैसले लिए जा सकते हैं।

आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) आज शाम चार बजे वर्चुअली बैठक लेंगे। बैठक में कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी से आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने की भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted by - August 29, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फारेल (Barry O’Farrell) ने भेंट…
Savin Bansal

डीएम ने बुजुर्गों के प्रति पुत्रवधु के कर्तव्य, पुत्रवधु के प्रति बुजुर्गों की जिम्मेदारी का कराया स्मरण

Posted by - October 5, 2025 0
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के सम्मुख एक बुजुर्ग दम्पति ने अपने पुत्र एवं पुत्र वधु को बेदखली…
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘नभ नेत्र’ का किया उद्घाटन, आपदा संबंधी डाटा जुटाने में कारगर

Posted by - June 18, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से ‘नभ नेत्र’ (Nabh Netra) का उद्घाटन…