pm modi

पीएम मोदी का पुर्तगाल दौरा रद्द, अगले महीने भारत-ईयू समिट में लेने वाले थे हिस्सा

680 0

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को देश में संक्रमण के 2.59 नए मामले सामने आए हैं और 24 घंटों के भीतर 17,000 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है।

देश में कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जिसका असर अब प्रधानमंत्री के दौरे पर भी पड़ा है। कोरोना संक्रमण में तेजी के चलते पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने पुर्तगाल दौरे को रद्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, पुर्तगाल में 8 मई को होने वाली 16वीं भारत-ईयू समिट में पीएम मोदी भी हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उन्होंने अपना ये कार्यक्रम रद्द कर दिया है.

इसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए पीएम मोदी (PM Modi) का पुर्तगाल के आलावा फ्रांस (France) की यात्रा का भी कार्यक्रम है, जिसे अभी आधिकारिक रूप से रद्द तो नहीं किया गया है, लेकिन फिलहाल इस दौरे को भी टाल दिया गया है। इससे पहले मार्च महीने में पीएम मोदी बांग्लादेश (Bangladesh) के दो दिवसीय दौरे पर गए थे। बांग्लादेश में जब उसकी आजादी के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया रहा था, तब पीएम मोदी (PM Modi) ने वहां का दौरा किया था।

Related Post

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना- बोले, 2 लाख से ज़्यादा मृतक और जवाबदेही ज़ीरो

Posted by - April 30, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना के प्रकोप को लेकर केंद्र…
CM Dhami

सीएम धामी ने 167 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Posted by - October 22, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्रीआवास में आयोजित कार्यक्रम में 167 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी…
Tanzin Fatima

साइकिल रैली जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए है शांतिपूर्ण आंदोलन : तंज़ीन फातिमा

Posted by - March 11, 2021 0
रामपुर(मुजाहिद खान)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में रामपुर से 12…