AJAY DEVGAN

न्यासा देवगन हुईं 18 साल की, काजोल -अजय ने पोस्ट किया खास मैसेज

1232 0
मुंबई । बॉलीवुड स्टार कपल काजोल और अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा मंगलवार को 18 साल हो गईं। बेटी के18वें जन्मदिन पर कपल ने खास नोट के साथ शुभकामनाएं दी।
काजोल और अजय देवगन (Ajay Devgn) की बेटी न्यासा मंगलवार को 18 साल हो गईं। बेटी के 18वें जन्मदिन पर कपल ने खास नोट के साथ शुभकामनाएं दी।

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के साथ एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, प्यारी न्यासा। ऐसी ही छोटी खुशियां तनाव भरे समय में ब्रेक जैसी है। अभिनेता यहां महामारी का जिक्र कर रहे हैं। उन्होंने उन सभी के लिए भी प्रार्थना भी की जो महामारी से जूझ रहे हैं।

अजय देवगन का इंस्टाग्राम पोस्ट

काजोल ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर बेटी की बचपन की फोटो शेयर करते हुए एक खास मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘ आज मैं बोल सकती हूं कि मैंने सफलता हासिल की है। आप वो सब हैं जो एक औरत को होनो चाहिए। इसलिए आप खूब ऊंची उड़ान भरिए और किसी के लिए अपनी चमक कम मत होने देना। मैं हमेंशा तुम्हारे साथ हूं। हैप्पी एडल्टहुड….’

काजोल का ट्वीट

काजोल का ट्वीट

अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। दोनों साल 1999 में शादी के बंधन में बंध गए। साल 2003 में काजोल ने बेटी न्यासा को जन्म दिया।

Related Post

अनुपम खेर

अनुपम खेर पर आप नेता की विवादित टिप्पणी, बोले- बाल के साथ दिमाग भी उड़ गया क्या?

Posted by - February 15, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सामजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर वह अपने…

बर्थडे स्पेशल: महिमा का टेनिस प्लेयर के साथ जुड़ा था नाम, नहीं चल सका रिश्ता

Posted by - September 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में भला कौन नही जानता…