Omar Abdullah

पूर्व CM उमर अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले लगवाई थी वैक्सीन

870 0

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला (Former CM Omar Abdullah) कोरोना संक्रमित (Corona positive) पाए गए हैं। उनके पिता फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) भी कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें दो दिन पहले ही कोविड-19 की पहली खुराक दी गई थी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने पिछले एक साल से कोरोनावायरस से बचने की पूरी कोशिश की लेकिन, इसके बाद भी उन्हें कोरोना हो गया। उनके पिता फारूक अब्दुल्ला भी कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

उमर अब्दुल्ला के पिता फारूक अब्दुल्ला भी कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे।  इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें स्किम्स सौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हालांकि, उमर अब्दुल्ला चिकित्सकों की सलाह लेने के बाद घर में ही सेल्फ आइसोलेशन में हैं और लगातार ऑक्सीजन के स्तर और अन्य जरूरी चीजों का ध्यान रख रहे हैं।

दोनों ने लगवाई थी कोरोना वैक्सीन

उमर अब्दुल्ला को दो दिन पहले कोविड -19 वैक्सीन का पहला टीका लगवाया था। इससे पहले 2 मार्च को उनके पिता फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) और उनकी मां को भी कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी। इसके बाद वो भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने ट्विटर पर फारूक अब्दुल्ला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

Related Post

martyr Captain Deepak Singh

आतंकी मुठभेड़ में बलिदानी कैप्टन दीपक सिंह का शव पहुंचा देहरादून, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - August 15, 2024 0
देहरादून। कश्मीर के डोडा जिले के अस्सर में बुधवार को हुई भीषण मुठभेड़ में बलिदान कैप्टन दीपक सिंह (Captain Deepak…

शरद पवार ने केंद्र और यूपी सरकार को घेरा, कहा- पहले कभी नहीं हुई लखीमपुर जैसी घटना

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और यूपी सरकार को घेरा है।…
चिता भस्म होली

वाराणसी : मणिकर्णिका घाट पर शिव भक्तों ने खेली चिता भस्म होली

Posted by - March 7, 2020 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में शुक्रवार को गंगा तट के मणिकर्णिका एवं राजा हरिश्चंद्र श्मशान…