shot

पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस के नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

797 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस के नेता को गोली मारने का मामला सामने आया है।
गोली लगने के बाद गंभीर हालत में तृणमूल कांग्रेस के नेता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस के नेता बारिक मोल्ला को गोली मार दी गई जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  इस मामले में ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेता बारिक मोल्ला को गोली मारी गई। पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच कर रही है। मिनाखान ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस केअध्यक्ष मृत्युंजय मोंडल ने कहा कि चूंकि मिनाखान तृणमूल कांग्रेस का एक गढ़ है, विपक्षी दल इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि, ऐसा करने से वे हमें हरा नहीं पाएंगे।

Related Post

Anand Bardhan

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

Posted by - May 7, 2026 0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन” अवधारणा…