Kisan Mahapanchaya

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत आज, कई खापों के चौधरियों का लगेगा जमघट

846 0
गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के काफिले पर शुक्रवार को अलवर में हुए हमले के बाद आंदोलन की गति तेज करने के लिए आज गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को तेज करने सहित टिकैत पर हुए हमले पर चर्चा संभावित है। महापंचायत में शामिल होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से किसान गाजीपुर बॉर्डर की तरफ रवाना हो चुके हैं।

गाजीपुर बॉर्डर पर आज किसानों की महापंचायत आज होगी। इसमें भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tikait) भी शामिल होंगे। महापंचायत में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को तेज करने सहित राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) पर हुए हमले पर भी चर्चा हो सकती है।

कई खापों के चौधरियों का लगेगा जमघट

राजस्थान में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) पर हमले की घटना के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत का ऐलान किया है। इस पंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्य के किसान हिस्सा लेंगे।

भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tikait) आज दोपहर यूपी गेट पर किसानों की महापंचायत में कई खापों के चौधरियों के साथ पहुंचेंगे। इसके साथ ही हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से किसान भी गाजीपुर बॉर्डर पहुंच रहे हैं जहां आज के महापंचायत के दौरान आगे के आंदोलन की रणनीति भी बनाई जाएगी।

Related Post

CRIYN

पीएम मोदी ने रायपुर में सीआरआईवाईएन का किया वर्चुअली शिलान्यास

Posted by - October 29, 2024 0
रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार काे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के रायपुर में…
CM Dhami

दिव्यांग व कमजोर वर्ग तक अधिकारी खुद पहुँचें, घर-घर समाधान सुनिश्चित करें : सीएम धामी

Posted by - December 24, 2025 0
सीएम धामी (CM Dhami) ने सख्त निर्देश दिए हैं कि “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत दिव्यांगों,…
PNB

पीएनबी को पीएम मोदी के कर कमलों से राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार प्राप्त

Posted by - July 5, 2022 0
लखनऊ: पीएनबी (PNB) , देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय द्वारा उद्यमी-भारत कार्यक्रम के तहत…