diksha singh

…तो अब मिस इंडिया रनर दीक्षा सिंह लड़ेंगी जौनपुर से जिला पंचायत का चुनाव

1482 0
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के चितौना गांव की निवासी दीक्षा सिंह (Miss India Runner up Deeksha Singh) फेमिना मिस इंडिया 2015 की रनर अप रह चुकी हैं। इस बार पंचायती चुनाव में वह अपनी किस्मत अजमा रही हैं। जौनपुर के वार्ड नंबर 26 से दीक्षा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने जा रही है। इसका ऐलान उन्होंने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया है।
चुनावी मैदान में बॉलीवुड सेलिब्रिटी अक्सर अपने हाथ आजमाते रहते हैं। कई विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ऐसा देखने को मिला है। यूपी के जौनपुर में इस बार पंचायती चुनाव में मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह (Miss India Runner up Deeksha Singh) भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

उनके पिता जितेंद्र सिंह गोवा में व्यवसाय करते हैं। दीक्षा ने तीसरी कक्षा तक कि पढ़ाई गांव से ही की है। इसके बाद वह बाहर चली गयी थीं। यूपी में पंचायत चुनाव की दस्तक के साथ ही दीक्षा वापस लौट आयी हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पेश कर सकती हैं दावेदारी

बता दें, जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीट इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि अगर दीक्षा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने में सफल नहीं तो निश्चित रूप से वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी दावेदारी पेश करेंगी।

मॉडलिंग से बटोरी है शोहरत

दीक्षा ने मॉडलिंग के साथ-साथ एल्बम से भी शोहरत बटोरी है। इसके अलावा उन्होंने कई नामी-गिरामी कंपनियों के लिए विज्ञापन भी शूट किया है। बॉलीवुड की फिल्म के लिए उन्होंने लेखन का भी काम किया है। दीक्षा का कहना है कि महानगरों की तरह जौनपुर का भी विकास होना चाहिए। इसी बात को लेकर पंचायती चुनाव में हिस्सा ले रही हैं।

Related Post

31 MoUs signed in Davos

दावोस में टीम योगी की बड़ी उपलब्धि, मिले लगभग 3 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Posted by - January 27, 2026 0
लखनऊ। स्विट्ज़रलैंड के दावोस में 19 से 23 जनवरी 2026 तक आयोजित 56वें विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की…
Mahakumbh 2025

सीएम योगी के विजन अनुसार महाकुम्भ मेला क्षेत्र को कई मायनों में बनाया जाएगा विशिष्ट

Posted by - August 5, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार 13 जनवरी, 2025 से शुरू हो रहे महाकुम्भ…