23 मार्च को बायलर में हुए धमाके में 11 अधिकारी निलंबित

23 मार्च को बायलर में हुए धमाके में 11 अधिकारी निलंबित

920 0

फूलपुर स्थित इफको संयंत्र में 23 मार्च को बायलर में हुए धमाके की जांच में प्रबंधन ने लापरवाही बरतने के लिए 11 अधिकारियों को बुधवार को निलंबित कर दिया। इफको फूलपुर के जनसंपर्क अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि इफको प्रबंधन ने स्थानीय प्रबंधन का प्रभार महाप्रबंधक संजय कुदेशिया को सौंप दिया है।

बुधवार को जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया उनमें कार्यकारी निदेशक मसूद अहमद, संयुक्त महाप्रबंधक (उपयोगिता) टी रामा कृष्णा, मुख्य प्रबंधक (बिजली) अरुण कुमार, प्रबंधक (बिजली) सीएन राम, वाईएस यादव, भुवन चंद्र, मुख्य परिचालक (बिजली) सुशील कुमार मिश्र, मुख्य प्रबंधक (अग्नि सुरक्षा) एके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (यूरिया) आरआर विश्वकर्मा, प्रबंधक (यांत्रिक) एसबी भारती और उप प्रबंधक (यूरिया) काशी सिंह यादव शामिल हैं।

कोरोना का कहर: यूपी में शुरू हुआ फोकस वैक्सीनेशन

उल्लेखनीय है कि 23 मार्च को इफको फूलपुर के बिजली संयंत्र के बायलर नंबर चार में हुए विस्फोट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना के दो दिन बाद एक और कर्मचारी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस घटना में 14 लोग घायल हुए थे। इफको के प्रबंध निदेशक ने इस घटना की जांच के आदेश दिए थे।

Related Post

Budget session of Parliament

पीएम नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे राष्ट्र के नाम देंगे संदेश

Posted by - April 13, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देशवासियों को आगे की रणनीति से…
Mamata banerjee

ममता बनर्जी का BJP पर वार, बोलीं- भाजपा दुनिया में ‘सबसे बड़ी लुटेरी’

Posted by - March 20, 2021 0
कोलकाता।  पश्चिम बंगाल में चुनावी वार-पलटवार अब और भी तेज होता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
CM Dhami

हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण सबकी सामुहिक जिम्मेदारी: सीएम धामी

Posted by - September 9, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नगर निगम प्रेक्षागृह, देहरादून में हिन्दुस्तान मीडिया लि. द्वारा आयोजित…