election voting

प.बगाल: TMC का आरोप- चार मिनट में घट गया 9.55 फीसदी मतदान, चुनाव आयोग से की शिकायत

650 0

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी बात कही है। दरअसल, टीएमसी ने चुनाव आयोग से मतदान प्रतिशत को लेकर शिकायत की है। टीएमसी का कहना है कि कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत को लेकर गड़बड़ी की गई है। मतदान प्रतिशत में अचानक से कमी आई है।

बता दें, मतदान प्रतिशत में गड़बड़ी को लेकर अपनी लिखित शिकायत में TMC ने कहा कि कांठी दक्षिण (216) और कांठी उत्तर (213) मतदान केंद्रों पर सुबह 9.13 बजे मतदान प्रतिशत क्रमशः 18.47% और 18.95% था, लेकिन चार मिनट बाद 9.17 बजे यह घटकर क्रमशः 10.60% और 9:40% हो गया।

दोपहर 1 बजे तक 28 फीसदी मतदान,CM सोनोवाल बोले- 100 सीटें जीतेगी भाजपा

 

TMC का कहना है कि कांठी दक्षिण (216) मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिशत में 7.87% की कमी आई है और कांठी उत्तर (213) मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिशत सीधे 9.55% घट गया। उसने कहा कि यह बड़ी गड़बड़ी है और चुनाव आयोग को इस मामले में जल्द से जल्द संज्ञान लेना चाहिए।

इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट करके चुनाव आयोग से मतदान के आंकड़ों को लेकर नाराजगी जताई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी टीएमसी मतदान में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगा चुकी है। टीएमसी ने झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भाजपा पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया था।

Related Post

CM Dhami met Narendra Singh Tomar

सीएम धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Posted by - May 16, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को बीजापुर अथिति गृह में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर…
DM Savin Bansal's project Nanda Sunanda is a hit

प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा 9 वां संस्करण; 56 बेटी अबतक बनी नंदा सुनंदा

Posted by - August 5, 2025 0
देहरादून: गरीब, अनाथ एवं असहाय बालिकाओं को स्नातक स्तर तक शिक्षित करने एवं कौशल शिक्षा प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी…
CM Yogi

15 से 21 जून तक मिलकर मनाएं ‘योग सप्ताह: सीएम योगी

Posted by - June 2, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शुक्रवार को विभिन्न मंत्रीगणों और शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय…
कोरोनावायरस

कोरोनावायरस पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान को मीडिया दे पर्याप्त कवरेज : एम वेंकैया नायडू

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के…

UAE ने निजी आजादी के मद्देनजर इस्लामी कानूनों में किए एतेहासिक बदलाव

Posted by - November 9, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने शनिवार को देश के इस्लामिक निजी कानूनों को लेकर बड़े बदलावों की घोषणा…