Snowfall in himachal

हिमाचल प्रदेश में चोटियों ने ओढ़ ली बर्फ की सफेद चादर , अटल टनल बंद

704 0

हिमाचल प्रदेश । येलो और ऑरेंज अलर्ट के बीच मार्च के अंतिम सप्ताह में चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। प्रदेश में मंगलवार को दूसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहा। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। हिमपात से जनजातीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अटल टनल रोहतांग को खराब मौसम के चलते फिलहाल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया है। जलोड़ी दर्रा भी वाहनों के लिए बंद है।

Rainfall In Shimla

ताजा हिमपात से लाहौल घाटी में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अटल टनल रोहतांग के साथ नेशनल हाईवे 305 पर वाहनों की आवाजाही ठप है। सिरमौर के चूड़धार, कांगड़ा जिले में त्रियूंड की पहाड़ियों, किन्नौर और चंबा के भरमौर की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है।

चंबा जिले के पांगी समेत ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी हुई है। वहीं पिछले दो दिनों से चंबा में बारिश दर्ज की गई है। उधर, किन्नौर और बाहरी सिराज की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है।

शिमला (Rainfall In Shimla)  में सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शिमला, बिलासपुर, सोलन, हमीरपुर, मंडी और सिरमौर जिले में ओलावृष्टि और अंधड़ के आसार जताए हैं। मौसम केंद्र ने 24 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। 25 मार्च से मौसम साफ रहने के आसार हैं।

बीते 24 घंटों के मुकाबले प्रदेश में अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। वहीं, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 10.4, भुंतर 7.6, कल्पा 0.0, धर्मशाला 9.2, ऊना 14.4, नाहन 15.4, , पालमपुर 11.0 , सोलन 10.6, मनाली 3.0, कांगड़ा 13.5, मंडी 11.1, बिलासपुर 14.0, हमीरपुर 14.2, चंबा 10.3, डलहौजी 3.5 और कुफरी में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Related Post

पीएम मोदी ने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत सभी शहीदों को किया नमन

Posted by - December 10, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत,…

सुप्रीम कोर्ट पर बोलकर बुरे फंसे कॉमेडियन कुणाल कामरा, होगा केस दर्ज

Posted by - November 12, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.    कॉमेडियन कुणाल कामरा सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से बहुत बुरे फंस सकते है. अटॉर्नी…
CM BhajanLal

एग्जीबिशन में विंटेज कैमरा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र

Posted by - August 24, 2024 0
जयपुर। जवाहर कला केन्द्र और राजस्थान फोटो फेस्टिवल की सहभागिता में आयोजित इंटरनेशनल नज़र फोटो एग्जीबिशन का तीसरा संस्करण जयपुर वासियों…
CM Bhajan lal Sharma

CM भजनलाल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted by - June 13, 2025 0
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद निधन…