PM MODI IN BANGAL

असम: राज्य में डबल इंजन सरकार बनना तय – पीएम मोदी

666 0

कोलकाता। रविवार का दिन पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) दोनों बंगाल में रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री बांकुरा में तो गृह मंत्री एगरा में जनसभा करेंगे। इसके अलावा आज भारतीय जनता पार्टी बंगाल चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है।

देश में कोरोना फिर बेकाबू: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 43,846 नए मामले, 197 की मौत

भाजपा के चुनावी घोषणापत्र पर सभी की आंखें टिकी हैं क्योंकि TMC ने अपने घोषणापत्र में दस लोकलुभावन वादे किए हैं। इसके अलावा सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी भी अमित शाह की रैली में शामिल होंगे। वहीं पीएम मोदी (PM Modi)  असम के बोकाखाट में चुनावी रैली कर रहे हैं।

अमित शाह की रैली में शामिल होंगे शिशिर अधिकारी

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) को एक और बड़ा झटका लगा है। टीएमसी सांसद और सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी ने औपचारिक तौर पर एलान कर दिया है कि वो अमित शाह की रैली में शामिल होंगे।

ब्रह्मपुत्र पर आधुनिक पुल बन रहे हैं 

रैली में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि कांग्रेस राज में सवाल था कि ब्रह्मपुत्र के दोनों किनारों के बीच आपस में कनेक्टेविटी कैसे बढ़े? लेकिन एनडीए के सेवाकाल में ब्रह्मपुत्र पर आधुनिक पुल बन रहे हैं, पुराने अधूरे पुलों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम जानवरों की सुरक्षा के साथ-साथ असम के लोगों के लिए सुविधाओं पर काम कर रहे हैं।

असम में दूसरी बार भाजपा सरकार बनना तय

असम के बोकाखाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) चुनावी रैली कर रही है। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि अब ये तय हो गया है किए असम में दूसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार राज्य में डबल इंजन सरकार बनना तय है। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि एनडीए के शासन के तहत, असम ने विकास की नई ऊंचाईयों को छूआ है।

 

Related Post

CM Yogi

सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता की मिसाल प्रस्तुत करें : सीएम योगी

Posted by - June 27, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार दोपहर बाद भटहट के पिपरी में राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय में…
Anil Deshmukh

महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से अनिल देशमुख ने दिया इस्तीफा, 100 करोड़ की वसूली मामले में लगे थे आरोप

Posted by - April 5, 2021 0
मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh Resigns)  ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई के…
CM Yogi

सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर: सीएम योगी

Posted by - September 25, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी विभागों में रिक्त पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश…
AK Sharma

जहां कूड़े का ढेर था, आज सुंदर सेल्फी पॉइंट बन गया: एके शर्मा

Posted by - November 15, 2023 0
कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड संख्या-4 के भड़कुलवा चौराहे पर मंगलवार को अमृत सरोवर, पार्क और उसमें स्थापित सरदार…