CM Vishnu Dev Sai

सीएम साय ने गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बहादुरी काे किया सलाम

209 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद के मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रविवार सुबह से जारी मुठभेड़ में अब तक 14 नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है। इनके पास से एक एसएलआर और आईडी समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। अब तक 14 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। एक करोड़ का इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य जयराम उर्फ़ चलपति भी मारा गया है ।

इधर नक्सलियों पर इस बड़ी कार्रवाई पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने जवानों की सराहाना कर उनकी बहादुरी काे सलाम किया है।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने आज मंगलवार काे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा – गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

मुख्यमंत्री साय ने गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बहादुरी काे किया सलाम  

मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा।

Related Post

CM Vishnudev Sai

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री साय ने थपथपाई पीठ

Posted by - May 27, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो बड़े कारोबारियों को मारने आए लॉरेंस-अमन गैंग के चार शूटर को गिरफ्तार कर रायपुर पुलिस ने…

अमेरिका से लौटे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Posted by - September 26, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अमेरिका दौरे से भारत लौट आए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं के…
School Savat Yojana

साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में सीएम साय ने सुनी जरूरतमंदों की बातें

Posted by - June 27, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज से प्रारंभ हुए साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai…