Naxalites Encounter

सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर

271 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। जिसमें तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। एसपी सुकमा किरण चव्हाण ने जानकारी दी है कि तीन नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह बीजापुर और सुकमा के बॉर्डर पर जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें रिजर्व बैंक गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स और जनरल स्टाफ की कोबरा यूनिट के जवान शामिल हैं।

सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, “सुकमा में सुरक्षा बलों को अपने अभियान में सफलता मिली है। आज वहां से 3 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। वहां सर्च ऑपरेशन जारी है।”

इससे पहले 4 जनवरी को भी सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ इलाके में मुझभेड़ के दौरान पांच नक्सलियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान में पांचों केशव बरामद किए गए थे। इस एनकाउंटर में एक जवान भी शहीद हुआ था। इसके बाद 6 जनवरी को कुटरू के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौटे सुरक्षाबलों की एक गाड़ी को निशाना बनाया, जिसमें एक ड्राइवर समेत 8 जवान बलिदान हो गए थे।

Related Post

दिल्ली की बड़ी चिंता है कुछ लोगों को, इधर प्रधानमंत्री जी का क्योटो बहा जा रहा है-सूर्य प्रताप सिंह

Posted by - July 29, 2021 0
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की वजह से जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। पीएम का…
More than 50 Congress leaders joined BJP

नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रमुख नेता भाजपा में शामिल

Posted by - February 19, 2025 0
चंडीगढ़। करनाल नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए 50 से अधिक पार्टी नेता मुख्यमंत्री नायब…
ravi shankar prasad

राहुल पर प्रसाद का हमला: कहा- कांग्रेस शासित राज्यों में टीके की नहीं बल्कि प्रतिबद्धता की कमी

Posted by - April 9, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बिगड़ती स्थिति और टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाने…