Chimney Collapsed

प्लांट में चिमनी गिरने से 30 लोग दबे, कई मजदूरों की मौत की आशंका

306 0

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा हुआ है। एक प्लांट की चिमनी (Chimney Collapsed) गिरने से उसके नीचे कई मजूदर दब गए हैं जिन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फंसे हुए मजदूरों की संख्या कम से कम 30 है। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। यह घटना सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में हुई है। राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

यह हादसा उस समय हुआ जब एक लोहे की पाइप बनाने वाली फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा था, निर्माणाधीन कंपनी का नाम कुसुम है जिसका प्लांट तैयार किया जा रहा था। चिमनी गिरने (Chimney Collapsed)  से 30 से अधिक लोग मलबे में दब गए हैं, जिनमें से 8 से 9 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

मलबे से 2 लोगों को बाहर निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही सरगांव थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जिले के आला अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। अभी तक मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला गया है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 5 से ज्यादा की मौत की आशंका जताई जा रही है।

कुसुम प्लांट में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि कुसुम प्लांट को इलाके में स्पंज आयरन फैक्ट्री के नाम से भी जाना जाता है। यह फैक्ट्री अभी निर्माणाधीन है। गुरुवार को काम काज के दौरान ही चिमनी (Chimney Collapsed)  गिर पड़ी और 30 लोग उसी में दब गए। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कवायद जारी है। मलबे को हटाने बड़ी क्रेन और JCB मशीन मंगवाई गई है। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौजूद हैं। बड़ी संख्या में पुलिस और मेडिकल टीम मौजूद है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, मुख्यमंत्री साय ने जवानों की शहादत को किया नमन

Posted by - October 19, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट…
UCC

UCC ड्राफ्ट को धामी कैबिनेट की हरी झंडी, विधेयक विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी

Posted by - February 5, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में रविवार को समान नागरिक संहिता (UCC) के ड्राफ्ट को उत्तराखंड…
CM Dhami

सीएम धामी ने सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों से की भेंट, उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की सम्भावनाओं पर की चर्चा

Posted by - November 7, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित रोड शो के दूसरे दिन फिल्म उद्योग…