CM Dhami

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

182 0

देहारादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। सीएम धामी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने सीएम धामी (CM Dhami) से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है।

पत्रकारिता होती है समाज का आईना

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों के प्रति जनता की जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सरकार को जनता की समस्याओं और सुझावों से भी अवगत कराती है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि उत्तरांचल प्रेस क्लब सरकार की योजनाओं और नीतियों को नियमित रूप से आम जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में आयोजित सरस मेला– 2024 का किया शुभारंभ

Posted by - October 18, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार शाम रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित सरस मेला-2024 का शुभारंभ किया। इस…

फिल्म ‘छपाक’ और तानाजी’ को रविवार की छुट्टी का मिला पूरा फायदा, हुई इतनी कमाई

Posted by - January 13, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। दीपिका पादुकोण की रिलीज हुई फिल्म ‘छपाक’ के कलेक्शन पर सभी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। दीपिका…