International Gita Mahotsav

नए साल में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 21 दिन चलेगा आयोजन : मुख्यमंत्री

261 0

चंडीगढ़। वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) अब 18 दिन की बजाय 21 दिन तक चलेगा। महाभारत की 48 कोस की भूमि के तीर्थों पर भी महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। 2025 में प्रदेश सरकार ने तीर्थों को स्वच्छ रखने और हरियाली बढ़ाने का रोडमैप तैयार किया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) की अध्यक्षता में सीएम आवास संत कबीर कुटीर पर आयोजित हुई कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारियों और पदाधिकारियों की बैठक में तीर्थों के जीर्णोद्धार व गीता महोत्सव के आयोजन का एक्शन प्लान तैयार किया गया।

अगली बार पहली दिसंबर से महोत्सव (International Gita Mahotsav) का आगाज होगा। इस 21 दिन की अवधि में तीन शनिवार और तीन ही रविवार आएंगे। ऐसे में महोत्सव की अवधि तीन दिन बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री ने बैठक में 48 कोस के तीर्थों के जीर्णोद्धार के साथ आमजन को जोड़ने का सुझाव देते हुए ग्राम पंचायतों और प्रबुद्ध लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने तीर्थों पर चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 (International Gita Mahotsav) के भव्य आयोजन पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया। 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने तीर्थों पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि हर तीर्थ को स्वच्छ व हरा-भरा रखने के लिए केडीबी पूरी तरह से तत्पर है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार, केडीबी के सदस्य सचिव विकास गुप्ता, कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह तथा केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंह प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

Related Post

jaya bacchan in Bangal

ममता बनर्जी अकेले ही सभी अत्याचारों के ख़िलाफ़ लड़ रही हैं : जया बच्चन 

Posted by - April 5, 2021 0
कोलकाता। हाईप्रोफाइल टॉलीगंज सीट पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का मुकाबला टीएमसी प्रत्‍याशी अरूप विश्वास से है। जया बच्‍चन टीएमसी…
“Operation Kalanemi” implemented across the state

ऑपरेशन कालनेमि के तहत देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख़्त कार्रवाई

Posted by - December 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक अस्मिता की रक्षा…
मुख्यमंत्री ने दी 130 करोड़ की सौगात

गोरखपुर के एनेक्सी भवन में अभ्युदय कोचिंग के छात्रों से मुखातिब हुए सीएम

Posted by - March 5, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभी मंडल स्तर पर संचालित…