CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन

281 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर दौसा के मेहंदीपुर बालाजी धाम और डीग के पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मेहंदीपुर बालाजी धाम में महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक विक्रम बंशीवाल, जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा, दौसा कलेक्टर देवेन्द्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) डीग जिले के पूंछरी का लौठा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनाथजी के दर्शन कर नववर्ष 2025 के लिए प्रदेश की प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों के साथ आत्मीय मुलाकात कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

Related Post

जम्मू-कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे मोहन भागवत, कल होंगे रवाना 

Posted by - September 29, 2021 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार यानी कल से जम्मू-कश्मीर के चार दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। भागवत की…
CM Dhami

पटवारी और लेखपाल की परीक्षा हुई शांतिपूर्ण ,103730 अभ्यर्थी हुए शामिल

Posted by - February 12, 2023 0
देहरादून। पटवारी और लेखपाल के कुल 563 पदों पर रविवार को प्रदेश भर में दोबारा से हुई भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण…
बाबा विश्वनाथ मंदिर गर्भगृह

कोरोना वायरस इफेक्ट : बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में इंट्री पर लगी रोक

Posted by - March 17, 2020 0
वाराणसी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा…
12 मार्च के बाद लखनऊ आने वाले लोग स्क्रीनिंग कराएं

लखनऊ : सीएमओ बोले-12 मार्च के बाद जनपद लखनऊ में आए लोग स्क्रीनिंग कराएं

Posted by - March 31, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस को लेकर अत्यधिक सतर्कता…