युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग

युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग

1106 0

हसनगंज इलाके पारिवारिक विवाद से परेशान होकर युवक ने हनुमान सेतु पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। कुछ दूरी पर मिली युवक की बाइक से परिजनों ने शिनाख्त की। गोताखोरों की मदद से पुलिस युवक की तलाश नदी में देर रात तक करती रही।

डिवाइडर से टकरा कर सड़क किनारे वैन पलटी, कई घायल

थाना प्रभारी हसनगंज ने बताया कि महानगर न्यू हैदराबाद कालोनी निवासी 24 वर्षीय निजामुद्दीन तकरोही चिनहट में मोटरसाइकिल एजेंसी में काम करता है। बुधवार दोपहर बाद निजामुद्दीन हनुमान सेतु पुल पर पहुंच गया और उसने गोमती नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदता देख मौके पर राहगीरों का जमावड़ा लग गया। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों को दबोचा

पुल से कुछ ही दूरी पर युवक की बाईक मिली। बाइक के जरिए युवक की शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बकौल पुलिस युवक ने  बहराइच की रहने वाली हुमा से प्रेम विवाह किया था। परिवार वाले विवाह के विरोध में थे। बुधवार को युवक का पिता आसिफ से विवाद हो गया था। जिससे आक्रोष में युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। पुलिस देर शाम तक नदी में युवक की तलाश करती रही। गुरुवार सुबह उजाला होने पर पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को तलाशेगी।

 

Related Post

Pickup

हरिद्वार से लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 10 की मौत

Posted by - June 23, 2022 0
पीलीभीत: हरिद्वार (Haridwar) से तीर्थयात्रियों को वापस ला रहे तेज रफ़्तार एक पिकअप (Pickup) गुरुवार सुबह पीलीभीत के गजरौला थाना…
लोकसभा चुनाव

हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र ने किया प्रचार, कहा – पत्नी के हर कदम में उनके साथ हूं

Posted by - April 14, 2019 0
मथुरा। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी एक बार फिर चर्चा में हैं…
Rahul Gandhi

लॉकडाउन खत्म होने के बाद बड़ी चुनौती बनकर उभरेगा कोरोनावायरस : राहुल गांधी

Posted by - April 16, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि लॉकडाउन से कोरोना का फैलाव रोका जा…