Teerath Singh Rawat with PM Modi
देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों ने केंद्र सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने एक बार फिर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत भी शामिल हुए।
बैठक में पीएम मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों से ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ की रणनीति अपनाने के लिए कहा है। पीएम मोदी ने कहा, ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट को लेकर भी हमें उतनी ही गंभीरता की जरूरत है. जैसे कि हम पिछले एक साल से करते आ रहे हैं। हर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क को कम से कम समय में ट्रैक करना और RT-PCR टेस्ट रेट 70 प्रतिशत से ऊपर रखना बहुत अहम है।’
बैठक में पीएम मोदी को जानकारी देते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) कि ‘प्रदेश सरकार उत्तराखंड में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए तेजी से काम कर रही है। सीएम तीरथ (CM Tirath Singh Rawat) ने पीएम को जानकारी दी कि उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर तक वैक्सीनेशन कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। पीएम मोदी के ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ फॉर्मूले को तेजी से उत्तराखंड में लागू करनी की बात भी कही।
कोरोना संक्रमण को लेकर मा0 प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
जी द्वारा राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल माध्यम से किए गए संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कोविड-19 देश के कुछ राज्यों में पुनः प्रसार को देखते हुए सभी राज्यों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। pic.twitter.com/HwxbE0R5GQ— Tirath Singh Rawat (मोदी का परिवार) (@TIRATHSRAWAT) March 17, 2021
बैठक में पीएम मोदी ने हर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क को कम से कम समय में ट्रैक करना और RT-PCR टेस्ट रेट 70 प्रतिशत से ऊपर रखने की बात भी कही है।
