हाईवे पर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलटी

हाईवे पर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पलटी

1110 0

लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर यूकिलिप्टस की बल्लियों से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली के अचानक  ट्राली का पहिया निकलने से मोहनलाल गंज में  पलट गया। जिससे वाहनों की लम्बी कतार लगने से भीषण जाम लग गया।

रजिंश के चलते भाजपा नेता के नाबालिगं बेटे को पीटा

मंगलवार दोपहर निगोहां से लखनऊ की ओर जा रहा यूकिलिप्टस बल्लियों से ओवरलोड लदा ट्रैक्टर-ट्राली कस्बे में बीच हाइवे पर अचानक पलट गया। जिससे आसपास अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कोई उस समत्र कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था जिससे बड़ी घटना होने से बच गयी। सूचना पर पहुंची मोहनलाल गंज पुलिस ने जेसीबी की मदद से हाइवे पर फैली बल्लियों को किनारे करवाया जिसके बाद हाइवे चालू हो सका।

एक ही रात में कई दुकानों के ताले तोड़ वारदातों को अंजाम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर में निगोहां की तरफ से ओवरलोड बल्लियां लादे तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्राली जैसे हाईवे पर मोहनलाल गंज कस्बे में संजीवनी हॉस्पिटल के पास पहुंची अचानक ट्राली का पहिया निकलने से ट्राली बीच हाइवे पर पलट गई और ट्राली में लदी बल्लियां बीच हाइवे पर फैल गयी। जिसके चलते हाइवे पर वाहनों की लम्बी कतार लगने से भीषण जाम लग गया।

दरोग़ा के बेटे से उड़ाए जेवरात व नकदी

कस्बे के लोगों के मुताबिक गनीमत रही कि घटना के समय ट्रैक्टर ट्राली के आगे पीछे कोई अन्य वाहन और बगल में राहगीर नहीं था, नहीं बड़ी घटना हो जाती। ओवरलोड गलियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली के पलटने के बाद रोड पर बिखरी बल्लियों के फैलने से लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगने के बाद भीषण जाम लग गया। जिसमें  एंबुलेंस व अन्य आवश्यक सप्लाई की वाहनों को काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी लगाकर रोड पर बिखरी बल्लियों को हटवाया तब जाकर हाईवे पर यातायात संचालन शुरू हो सका।

 

Related Post

Kisan Mahapanchaya

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत आज, कई खापों के चौधरियों का लगेगा जमघट

Posted by - April 4, 2021 0
गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के काफिले पर शुक्रवार को अलवर में हुए हमले के…
yogi

योगी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल 2.5 करोड़ के पार

Posted by - June 13, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकप्रियता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग…