LPG

दीपावली से पहले मिलने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर, 1.86 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ

291 0

लखनऊ। योगी सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस दीपावली पर भी निशुल्क LPG सिलेंडर देने का शासनादेश जारी कर दिया है। योगी सरकार के इस कदम से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ होगा। वहीं सीएम योगी के आदेश के बाद दीपावली से पहले ही निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है।

पिछले वर्ष 1.85 करोड़ लाभार्थियों ने उठाया था लाभ

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में साल में दो बार क्रमश: होली और दीपावली के अवसर पर निशुल्क LPG सिलेंडर का वितरण किया जाता है। इसी के तहत दीपावली से पहले निशुल्क LPG सिलेंडर वितरित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। पिछले वर्ष जहां 1.85 करोड़ लाभार्थी परिवार और 85 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ दिया गया था।

वहीं इस वर्ष लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1.86 करोड़ परिवार हो गयी है। इसके लिए डबल इंजन की सरकार 1,890 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार दे रही है जबकि शेष छूट राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। योजना के तहत लाभार्थियों को 14.2 किग्रा. का सिलेंडर रिफिल दिया जाता है।

Related Post

Rajnath Singh-CM Yogi

ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत के सामर्थ का एहसास कराया- सीएम योगी

Posted by - August 30, 2025 0
गौतमबुद्ध नगर। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath…
AK Sharma

नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ने निवेश को धरातल पर उतारने के दिये निर्देश

Posted by - February 13, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023…
Anamika Gets Sahitya Academi Award

LU की पूर्व छात्रा अनामिका को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार

Posted by - March 13, 2021 0
लखनऊ। प्रख्यात कवयित्री, लेखिका और आलोचक अनामिका को साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Academi Award)  2020 से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय…