corona cases in india

Corona Update: पिछले 24 घंटे में 26,291 लोग हुए कोरोना संक्रमित, 118 मौतें

816 0
नई दिल्ली । देश में कोरोना (Covid Cases) के मामले एक बार फिर लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 26,291 मामले (Covid Cases) सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 17,455 रिकवरी भी दर्ज की गई हैं। पिछले 24 घंटों में करीब 118 मरीजों की कोरोना से मौत भी हुई है।

 भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26,291 नए मामले (Covid Cases) आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,13,85,339 हुई. 118 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,725 हो गई है। पिछले 24 घंटों में जो मामले सामने आए हैं, वो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या (Covid Cases) अब 2,19,262 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,07,352 है। देश में कुल 2,99,08,038 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

Related Post

बिहार के हाजीपुर की वैशाली केले के कचरे से कर रहीं व्यापार, महिलाओं को भी मिल रहा रोज़गार

Posted by - February 3, 2021 0
बिहार का हाजीपुर दुनिया में एक चीज के लिए मशहूर है। यहां केलों की बेस्ट क्वालिटी मिलती है। हर सामान…
Havan Deep

देव दीपावली में होगी सीएम सिटी की रौशनी व खुशबू की भी भागीदारी

Posted by - October 21, 2023 0
लखनऊ। देवाधिदेव महादेव (Mahadev) के त्रिशूल पर पतित पावनी गंगा के किनारे बसी काशी। इसका शुमार दुनिया के प्राचीनतम नगरों…
TVSN Prasad

जे- फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर किसानों की पेमेंट सुनिश्चित की जाए : मुख्य सचिव

Posted by - April 20, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद (TVSN Prasad) ने उपायुक्तों को निर्देश कि ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का…