SHADAB
अमेरिका में पढ़ाई में अव्वल आने के बाद एएमयू के छात्र मोहम्मद शादाब का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (Asia Book of Records) में अपना नाम दर्ज कराया है। सबसे अधिक समय तक समाज सेवा करने के लिए शादाब को यह सम्मान दिया गया है।
PM और CM दोनों कर चुके हैं सम्मानित
इससे पहले प्रधानमंत्री ने बाल पुरस्कार सम्मान से नवाजा था। वहीं पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया था। शादाब को 51 हज़ार रुपये, एक टेबलेट व किताब उपहार में दी थी। शादाब ने 191 घंटे लगातार कम्युनिटी सर्विस की और भारतीय संस्कृति पर 50 से अधिक प्रस्तुति दी है। शादाब एक मोटर मकैनिक के पुत्र हैं. जो अनूपशहर रोड स्थित जमालपुर में रहते हैं।
‘बेटा-बेटी एक समान’ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे शादाब
