kanpaur dehat accident

कानपुर देहात में तेज रफ्तार ट्रॉला पलटने से 22 लोग दबे, 6 की मौत

771 0

कानपुर देहात। जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला कानपुर देहात (Kanpur Dehat)  की भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र का है ।क्षेत्र में स्थित हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्राला में सवार 22 लोग उसके नीचे दब गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य 16 मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। इनमें से आठ मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं 8 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद उनके परिजनों के पास छोड़ दिया गया है।

बाइक से घर लौट रहे दम्पति, पारा के हंसखेड़ा में रविवार रात हुआ हादसा

ट्राला में सवार महिला मजदूर श्यामा देवी ने बताया कि यह सभी मजदूर हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं, जो इटावा की ओर जा रहे थे। इन सभी को इटावा में कोयला छनाई का काम मिला था, जिसके लिए यह सभी हमीरपुर से निकले थे। महिला के अनुसार, ट्राला चालक तेज आवाज में गाने बजा रहा था और गाड़ी गलत ढंग से चला रहा था। इसके चलते ट्राला पलट गया।

इस हादसे में मरने वालों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।  आनन-फानन में हाईवे से गुजर रहे वाहनों ने अपने वाहन रोककर लोगों को निकालना शुरू किया। साथ ही मामले की सूचना भोगनीपुर कोतवाली पुलिस को दी. सूचना मिलते ही भोगनीपुर कोतवाल थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी। इस हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पुखराया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है, जहां से उन्हें कानपुर देहात के माती जिला अस्पताल में रेफर किया गया।

Related Post

AK Sharma paid tribute to Sardar Patel on his 150th birth anniversary.

प्रधानमंत्री के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की संकल्पना सरदार पटेल के सपनों का साकार रूप: एके शर्मा

Posted by - October 31, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ प्रवास के दौरान आज प्रातः बलिया मोड़…

लालू ने की मुलायम से मुलाकात, बोले- गरीबी, बेरोजगारी के खिलाफ हमारी सांझी चिंताएं और लड़ाई है

Posted by - August 2, 2021 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं, इस बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव…
CM Yogi

सपा मुखिया का बेशर्मीपूर्ण बयान ही उनकी पार्टी का असली चेहराः सीएम

Posted by - August 20, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज की घटना ही समाजवादी पार्टी का ‘नवाब…