पश्चिम बंगाल में आठ और असम में 3 चरणों में होंगे मतदान

649 0

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन चार राज्यों व केंद्र शासित पुडुचेरी में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच अलग-अलग चरणों में मतदान संपन्न होगा। मतों की गिनती दो मई को होगी। चुनावी तिथियों की घोषणा के साथ ही सभी चुनावी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में आठ चरणों  में मतदान की घोषणा पर नाराजगी जाहिर की है।
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में जबकि असम में तीन चरणों में मतदान संपन्न होगा। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा।

बालाकोट एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ मनी शाह ने वायु सेना के जांबाजों को किया सलाम

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनावी तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि चार राज्यों व केंद्र शासित पुडुचेरी को मिलाकर कुल 824 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा और इस दौरान कुल 18.68 करोड़ मतदाता 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान करने के पात्र होंगे।  उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान आवश्यक केंद्रीय बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।असम विधानसभा का कार्यकाल 31 मई, तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, पश्चिम बंगाल का 30 मई, केरल का एक जून और पुडुचेरी का आठ जून को पूरा हो रहा है।

जयशंकर; पूर्वी लद्दाख में सभी इलाकों से सैनिकों को हटाना जरूरी

असम में 126 सीटों, तमिलनाडु में 234 सीटों, पश्चिम बंगाल में 294 सीटों, केरल में 140 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए चुनाव होगा अरोड़ा ने कहा कि टीकाकरण से चुनाव के लिए अनुकूल माहौल बना है और चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी लोगों को टीकाकरण अभियान के लिए अग्रिम मोर्चे का कर्मी घोषित किया गया है।

Related Post

savin bansal

देवभूमि सीएससी सेंटर पर जिला प्रशासन ने जड़ा ताला; निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमियता

Posted by - November 27, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने सहारनपुर रोड माजरा अवस्थित देवभूमि…

वीर सावरकर के नाम से होगा दिल्ली के नए कॉलेज का नाम? जल्द हो सकता है नाम का ऐलान

Posted by - August 8, 2021 0
दिल्ली विश्वविद्यालय ने फतेहपुर बेरी स्थित कॉलेज का नाम किसी महापुरुष के नाम पर करने की सोच रही है, इसके…

संतानों को ऋषियों जैसे बनाना चाहते हैं तो संपर्क करें- रामदेव ने जारी किया विज्ञापन तो हो गए ट्रोल

Posted by - June 19, 2021 0
दरअसल बाबा रामदेव ने शुक्रवार को ब्रह्मचर्य वाला विज्ञापन जारी करते हुए लिखा कि जो युवक युवतियां आजीवन ब्रह्मचारी रहकर…
CM Dhami

सीएम धामी ने विज्ञान भारती द्वारा प्रकाशित पुस्तक का किया विमोचन

Posted by - August 22, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव…
Draupadi Murmu

5 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के लिए द्रौपदी मुर्मू जाएंगी बिहार

Posted by - July 3, 2022 0
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 18 जुलाई को होने वाले…