पश्चिम बंगाल में आठ और असम में 3 चरणों में होंगे मतदान

691 0

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन चार राज्यों व केंद्र शासित पुडुचेरी में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच अलग-अलग चरणों में मतदान संपन्न होगा। मतों की गिनती दो मई को होगी। चुनावी तिथियों की घोषणा के साथ ही सभी चुनावी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में आठ चरणों  में मतदान की घोषणा पर नाराजगी जाहिर की है।
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में जबकि असम में तीन चरणों में मतदान संपन्न होगा। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा।

बालाकोट एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ मनी शाह ने वायु सेना के जांबाजों को किया सलाम

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनावी तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि चार राज्यों व केंद्र शासित पुडुचेरी को मिलाकर कुल 824 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा और इस दौरान कुल 18.68 करोड़ मतदाता 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान करने के पात्र होंगे।  उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान आवश्यक केंद्रीय बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।असम विधानसभा का कार्यकाल 31 मई, तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, पश्चिम बंगाल का 30 मई, केरल का एक जून और पुडुचेरी का आठ जून को पूरा हो रहा है।

जयशंकर; पूर्वी लद्दाख में सभी इलाकों से सैनिकों को हटाना जरूरी

असम में 126 सीटों, तमिलनाडु में 234 सीटों, पश्चिम बंगाल में 294 सीटों, केरल में 140 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए चुनाव होगा अरोड़ा ने कहा कि टीकाकरण से चुनाव के लिए अनुकूल माहौल बना है और चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी लोगों को टीकाकरण अभियान के लिए अग्रिम मोर्चे का कर्मी घोषित किया गया है।

Related Post

CM Bhupesh

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद को उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

Posted by - October 6, 2022 0
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने गुरुवार को यहाँ अपने निवास कार्यालय में समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी…
अलीगढ़ में प्रदर्शन

अलीगढ़: एएमयू की छात्राओं पर दंगा भड़काने का आरोप, इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद

Posted by - February 23, 2020 0
अलीगढ़। अलीगढ़ के शाहजमाल ईदगाह के सामने सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में हालात लगातार बेकाबू…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री के प्रयासों से 800 केवी० चम्पा-कुरूक्षेत्र एचवीडीसी बाई-पोल ट्रिप लाइन शीघ्र हुई चालू

Posted by - June 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से 800 केवी० चम्पा-कुरूक्षेत्र एचवीडीसी…
Pope Francis

पोप फ्रांस‍िस के इस इंटरव्यू से दुनिया में मचा तहलका, जानें क्या दिया है बयान?

Posted by - September 11, 2020 0
नई दिल्ली। ईसाइयों के सर्वोच्‍च धर्म गुरु पोप फ्रांस‍िस का एक बयान दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। …