cm yogi aditynath

यूपी में 10 लाख युवाओं को टैबलेट देने की तैयारी

1418 0

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार अभ्युदय योजना (Abhuday Yojna) में पंजीकृत प्रदेश के करीब 10 लाख युवाओं को टैबलेट देने की तैयारी कर रही है। इस योजना को लागू करने के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति के सदस्य और लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार ने बताया कि टैबलेट वितरण के लिए पात्रता नियम बहुत जल्द घोषित किए जाएंगे।

योजना लागू करने के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति के सदस्य और लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार ने बताया कि टैबलेट वितरण के लिए पात्रता नियम बहुत जल्द घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए और सीडीएस जैसी परीक्षा की तैयारी वाली नि:शुल्क कोचिंग (Free coaching) के लिए आवेदन फिर से शुरू हो गए हैं।

नि:शुल्क कोचिंग (Free coaching)  के लिए आवेदन शुरू

मंडलायुक्त रंजन कुमार ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए नि:शुल्क कोचिंग के बाद अब सरकार छात्रों को जल्द ही टैबलेट का तोहफा देने जा रही है। उन्होंने बताया कि अयोध्या के माध्यम से करीब 5 लाख युवा पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें करीब 50,000 साक्षात कक्षाएं दे रहे हैं। नि:शुल्क कोचिंग(Free coaching) के लिए आवेदन फिर से शुरू हो गए हैं।
28 फरवरी तक किया जा सकता है आवेदन
मंडला आयुक्त ने बताया कि साक्षात कक्षाओं के लिए आवेदन 28 फरवरी को रात 8:00 बजे तक किया जा सकता है। 5 से 6 मार्च को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के बाद साक्षात कक्षा में प्रवेश मिलेगा। उन्होंने बताया कि एनडीए, सीडीएस की कोचिंग के लिए छात्रों की परीक्षा 5 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक, जेईई की कोचिंग के लिए 5 मार्च से 2:00 से 3:00 तक, नीट के लिए 5 मार्च 4:00 से 5:00 बजे तक व सिविल सेवा 6 मार्च 2:00 से 3:00 बजे तक साक्षात कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएंगी।

Related Post

Lathika subhash

केरल: मुंडन कराने के बाद लतिका सुभाष का कांग्रेस से इस्तीफा

Posted by - March 16, 2021 0
तिरुवनंतपुरम/एत्तुमनूर।  लथिका सुभाष (Lathika Subhash) ने जानकारी दी कि वे एट्टूमनूर से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। बता…
CM Yogi

देश की एकता व अखंडता के लिए उनके योगदान भावी पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे: सीएम योगी

Posted by - December 15, 2022 0
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Patel) की 72वीं पुण्यतिथि पर…
Vidhan Sabha Elections 2021

इन तीन राज्यों में सत्तारूढ़ दलों की वापसी, द्रमुक को यहां मिल रही बढ़त

Posted by - May 2, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, असम केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए मतदान के नतीजों के रुझान आने…
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने स्वाधीनता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Posted by - August 14, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं…