agra expressway accident

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टैंकर ने कार में मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

743 0

मथुरा । यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर देर रात भीषण हादसा हुआ। अनियंत्रित टैंकर ने इनोवा कार में टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक हरियाणा के रहने वाले थे।

यमुना एक्सप्रेस-वे(Yamuna Expressway) पर मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनोवा कार आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से बाहर निकलवाया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं इस हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को घटनास्थल पर रह कर पीड़ितों की यथासंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं।

यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर रोका गया ट्रैफिक
टैंकर में रिसाव होने के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे(Yamuna Expressway) पर ट्रैफिक को रोक दिया गया ताकि कोई अनहोनी न हो. जिसके बाद दमकल विभाग की मदद से गाड़ी पर पानी का छिड़काव किया गया। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे(Yamuna Expressway) पर जाम लग गया।

मृतकों की हुई शिनाख्त
इनोवा कार से हरियाणा निवासी दिल्ली की ओर जा रहे थे। तभी अनियंत्रित हो टैंकर ने इनोवा कार में टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कार में सात लोग सवार थे। जिसमें कार सवार मनोज उनकी पत्नी बबीता, बेटा अभय, हेमंत, अन्नू और बेटी हिमाद्री के साथ ड्राइवर राकेश मौजूद थे।

टैंकर पलटने से हुआ हादसा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर ऑयल टैंकर पलटने से ये हादसा हुआ है। जिसमें 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है।

Related Post

CM Yogi

जातिगत विभाजन करने वालों पर सीएम योगी ने साधा निशाना, फिर बोले – ‘एक रहोगे तो नेक रहोगे’

Posted by - June 28, 2025 0
लखनऊ। दानवीर भामाशाह जयंती और व्यापारी कल्याण दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह…
Microbiology Labs

प्रदेश के 5 शहरों में स्थापित होंगी नई अत्याधुनिक माइक्रोबायलॉजी लैब

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार खाद्य एवं औषधि सुरक्षा के क्षेत्र में…
Umar

मतदान कर्मियों को बंधक बना हंगामा करने के आरोप में सात गिरफ्तार

Posted by - April 28, 2021 0
बलिया। जिले के दोकटी क्षेत्र के शिवपुर नौरंगा गांव में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) सम्पन्न होने के…