Akshara Singh

अक्षरा सिंह का पहला वेलेंटाइन सॉन्ग रिलीज, फैंस बोले -I Love You

2506 0

मुंबई। भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी कई हिट फिल्मों के साथ साथ हिट गाने भी गा चुकी हैं। पिछले दिनों उनके कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसे खूब पसंद किया गया। अब अक्षरा के वेलेंटाइन स्पेशल सॉन्ग पर भी फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

प्यार वाले दिन वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए अक्षरा सिंह ने अपना वेलेंटाइन स्पेशल गाना रिलीज कर दिया है रिलीज होने के बाद से ये गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि अक्षरा का ये पहला वेलेंटाइन सॉन्ग है। अक्षरा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर गाने को रिलीज किया। फैंस उनके इस गाने पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

जयपुर ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर बनीं मिशाल, हर तरफ हो रही है तारीफ

बात करें अक्षरा सिंह के इस न्यू वेलेंटाइन स्पेशल सॉन्ग के बारे में तो इसे अक्षरा ने खुद अपनी प्यारी आवाज से सजाया है। इसके बोल लिखे हैं अजय बच्चन ने और प्रियांशु सिंह ने इसे संगीत दिया है। इस वीडियो का निर्देशन पंकज सोनी और कोरियोग्राफर संजय कोर्व द्वारा किया गया है।

अक्षरा सिंह ने कहा कि प्रेम शाश्वत है। मेरा यह गाना उन प्यार करने वालों के लिए है, जो सही मायने में एक दूसरे से प्रेम करते हैं। उन्हें यह गाना खूब पसंद भी आने वाला है। यह बेहद रोमांटिक गाना है। उम्मीद करती हूं कि मेरे यह गाना आपके वेलेंटाइन के लिए यादगार हो जाए। बता दें कि अक्षरा सिंह के इस वेलेंटाइन स्पेशल गाने का लिरिक्स अजय बच्चन ने तैयार किया है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। वीडियो डाइरेक्टर पंकज सोनी और कोरियोग्राफर संजय कोर्व हैं।

Related Post

सारा अली खान

सारा अली खान भाई इब्राहिम के साथ मस्ती करती दिखीं, फिर शेयर की तस्वीरें

Posted by - January 3, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रही हैं। उन्होंने फिर से कुछ…
छपाक

‘छपाक’ ट्रेलर रिलीज होने के बाद एसिड अटैक पीड़िता फिल्म के मेकर्स से हुई नाराज

Posted by - December 18, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। अगले साल 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ इस समय ज़ोरों से…
‘भाई भाई’ का नया सॉन्ग

अगले साल ईद पर रिलीज होगी सलमान की ‘इंशाअल्लाह’ फिल्म, नजर आएगी यह एक्ट्रेस

Posted by - June 7, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इस साल की शुरुआत में अपने बर्थडे पर फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की घोषणा…