Republic Day

लखनऊ : गणतंत्र दिवस पर सिनेमाघरों में 10 रुपये में दिखाई जाएंगी देशभक्ति फिल्में

1312 0

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में 26 जनवरी को  गणतंत्र दिवस (Republic Day)  पर सिनेमाघरों में देशभक्ति फिल्में दिखाई जाएंगी। इस बारे में सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने आदेश जारी कर दिया है।

 

बता दें कि लखनऊ में गणतंत्र दिवस (Republic Day)  पर मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। लखनऊ के हर सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति मूवी दिखाई जाएंगी। देशभक्ति फिल्म देखने के लिए दर्शकों को 10 रुपये में टिकट मिलेगा।
लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक लगभग एक दर्जन सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति मूवी दिखाई जाएंगी। इनमें सर्जिकल स्ट्राइक, राजी जैसी देशभक्ति मूवी दिखाई जाएंगी।

वरुण नताशा को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव दिखे,बोले- धीरे बोलो वो डर जाएगी

जारी बयान के मुताबिक लखनऊ के विभिन्न सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में 26 जनवरी को द सर्जिकल स्ट्राइक, मिशन मंगल और फिल्म राजी को प्रशासन ने दिखाने का फैसला किया है। इन सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स में सिर्फ 10 रुपये के टिकट पर 26 जनवरी के अवसर पर यह फिल्में दिखाई जाएंगी।

Related Post

ravi shankar prasad

शिकायत करने पर 24 घंटे में हटाना होगा कंटेंट, सोशल मीडिया के लिए सरकार की गाइडलाइन

Posted by - February 25, 2021 0
नई दिल्ली । सोशल मीडिया (Social Media) कंपनियों को नियंत्रण में रखने के लिए केंद्र सरकार नए नियम लाने की…

महाराष्ट्र: परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ी, रंगदारी मामले लुकआउट नोटिस जारी

Posted by - August 13, 2021 0
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और अन्य के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। परमबीर सिंह सहित 28…
CM Dhami

सीएम धामी ने देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा का किया शुभारंभ

Posted by - October 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा का गुरुवार को शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री…