Itisha Singh

वर्ल्ड ताइक्वांडो पार्टनरशिप प्रोग्राम के लिए लखनऊ की इतिशा सिंह का चयन

2294 0

लखनऊ। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल लखनऊ की 10 वीं कक्षा की छात्रा इतिशा सिंह (Itisha Singh) का वर्ल्ड ताइक्वांडो पार्टनरशिप प्रोग्राम (लेवल-2 ) के लिए चयन हुआ है। इस बार यह कार्यक्रम मुजु दक्षिण कोरिया में ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से होगा।  इसके तहत इतिशा कोरियाई प्रोफेसरों से कोरियाई भाषा और संस्कृति, पूमसे, फाइटिंग तकनीक, ताइक्वांडो और ताइक्वांडो जिमनास्टिक्स का शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त करेगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह कोरोना पॉजिटिव, ​हुईं आइसोलेट

पूरी दुनिया के 300 विद्यार्थियों ने वर्ल्ड ताइक्वांडो पार्टनरशिप के लिए आवेदन किए हैं। भारत से चुने गए कुछ उम्मीदवारों में एक इतिशा सिंह हैं। यह वैश्विक खेल ताइक्वांडो प्रोग्राम पूरी दुनिया के विकासशील देशों के सक्षम और होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ियों व ताइक्वांडो प्रशासकों के लिए तैयार किया गया है, जो अपने देश में ताइक्वांडो को बढ़ावा देने और बेहतर बनाने के इच्छुक हैं।

इतिशा सिंह (Itisha Singh) को विशेषज्ञ पूमसे, फाइटिंग तकनीक, ताइक्वांडो और ताइक्वांडो जिमनास्टिक्स में शारीरिक प्रशिक्षण और कोरियाई भाषा और कोरियाई संस्कृति के बारे में भी जानकारी देंगे। यह विकासशील देशों के एथलीटों के बीच व्यावसायिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे बतौर मार्शल आर्ट अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो का चलन बढ़ेगा।

Related Post

CM Dhami

लोक सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रो. राणा ने सीएम धामी से की भेंट

Posted by - June 14, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में लोक सेवा आयोग उत्तराखंड (UKPSC) के…
Ram Nath Kovind

बाईपास सर्जरी के बाद राष्ट्रपति भवन लौटे रामनाथ कोविंद, बोले- मुझे घर वापस आने की खुशी है

Posted by - April 12, 2021 0
ऩई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) को 27 मार्च को एम्स ले जाया गया था। इससे पहले…
CM Bhajanlal Sharma

पशुपतिनाथ महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा

Posted by - February 10, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि मंदिरों ने भारतीय परंपराओं, संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित करने…
CM Dhami

CM धामी ने सीएसआर मद से प्राप्त दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Posted by - February 27, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बहल पेपर…
CM Nayab Singh Saini

रक्तदान शिविर का आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री नायब सिंह

Posted by - November 1, 2025 0
पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने आज किसान भवन, सैक्टर 14, पंचकूला में श्री गुरू तेग…